थिएटर में 'बेबी' की एक्टिंंग देख इंप्रेस हो गए थे यूसुफ-निगार सुल्ताना, ऐसे मिला था मनोज कुमार की हीरोइन को ऑफर

IANS | March 31, 2026 10:47 PM

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। गुजरे दौर की अभिनेत्री जबीन जलील ने 1954 में फिल्म ‘गुजारा’ से करियर की शुरुआत की और 1974 में ‘वचन’ उनकी आखिरी रिलीज फिल्म बनी। बीस साल के करियर में उन्होंने 34 फिल्मों में काम किया, जिसमें कई यादगार भूमिकाएं शामिल हैं।

कोशिकाओं का 'ब्लैक बॉक्स' बन गया! अब सेल अपनी पुरानी कहानी खुद बताएंगे

IANS | March 31, 2026 8:53 PM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। कोशिकाओं के 'ब्लैक बॉक्स' की जानकारी वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च के बाद साझा की है। एक ऐसा डिब्बा जो सेल्स की हर गतिविधि पर पारखी नजर बनाए रखेगा। इसे गढ़ने के पीछे की कहानी बड़ी रोचक है।

ओडिशा दिवस : 'कलिंग' की भूमि का सांस्कृतिक स्वाभिमान दिवस, प्राचीन विरासत की याद

IANS | March 31, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पूर्वी तट पर बसा ओडिशा सिर्फ एक राज्य नहीं है। यह इतिहास, संस्कृति और आत्मगौरव की एक जीवंत गाथा है। हर साल 1 अप्रैल को मनाया जाने वाला ओडिशा स्थापना दिवस, जिसे उत्कल दिवस भी कहा जाता है, इस भूमि के उस गौरवशाली क्षण की याद दिलाता है, जब 1936 में यह एक स्वतंत्र प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया।

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

IANS | March 31, 2026 6:55 PM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का संकट नजर आ रहा है। ताजा हालात को लेकर भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की।

नवजात के जन्म के बाद मां ही नहीं, पिता को भी होता है डिप्रेशन: स्टडी ने खोला राज

IANS | March 30, 2026 8:38 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। घर में नए मेहमान की किलकारी सभी परेशानियों और दिक्कतों को दूर करने वाली मानी जाती है। सूने आंंगन में खुशहाली की आमद का प्रतीक होते हैं नवजात! इन दिनों हम अक्सर न्यू मॉम के 'पोस्टपार्टम ब्लूज' के बारे में सुनते हैं। अलग-अलग मंचों पर इसका जिक्र भी खूब होता है। लेकिन इससे इतर हम उस पिता को भूल जाते हैं जो खुद भी जीवन में आए बदलाव को अपनाने की कोशिश कर रहा होता है।

दर्द, तन्हाई और प्रेम... मीना कुमारी अभिनेत्री ही नहीं, साहित्यिक जगत के लिए 'नाज' भी...

IANS | March 30, 2026 7:57 PM

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की ‘ट्रेजेडी क्वीन’ का जिक्र हो तो बेहिसाब खूबसूरत और अभिनय में पारंगत अदाकारा मीना कुमारी का जिक्र जरूरी है। वह सिर्फ प्रतिभाशाली अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक गहरी संवेदनशील उर्दू कवयित्री भी थीं। उन्होंने ‘नाज’ उपनाम से कई कविताएं लिखीं, जिनमें जीवन की तन्हाई, दर्द, प्रेम की लालसा, अकेलापन और भावनात्मक संघर्ष साफ झलकते हैं।

‘आपके पांव देखे…’ डायलॉग का राज: ये पैर मीना कुमारी के नहीं, बॉडी डबल के थे

IANS | March 30, 2026 6:18 PM

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। 'जो साज़ से निकली है, वो धुन सबने सुनी है, जो साज़ पे गुजरी है, वो किस दिल को पता है...' यह मीना कुमारी की जिंदगी के लिए सटीक है, जिन्हें बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन भी कहा जाता है। एक्ट्रेस मीना कुमारी का निधन 31 मार्च 1972 को हुआ था। सिनेमा के पर्दे पर जब भी एक अधूरी मोहब्बत और मुकम्मल अदाकारी का जिक्र होता है तो मीना कुमारी की फिल्म पाकीजा का नाम सबसे पहले आता है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि कमाल अमरोही का आलीशान सपना और मीना कुमारी की दर्द की कहानी थी।

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी पड़ सकता है असर

IANS | March 30, 2026 11:35 AM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच जारी इस भीषण संघर्ष का असर इंटरनेट केबल लाइन या सबमरीन केबल्स पर भी पड़ सकता है। अगर इस संघर्ष में इंटरनेट केबल्स को निशाना बनाया जाता है तो पूरी दुनिया एक तरीके से रुक जाएगी। दरअसल, आज के दौर में दुनिया के सभी देश पूरी तरह से इंटरनेट पर निर्भर हैं। इंटरनेट की वजह से दुनिया का एक कोना दूसरे कोने से जुड़ा हुआ है। ऐसे में अगर हमलों में सबमरीन केबल्स को निशाना बनाया जाता है, तो इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाना भी मुश्किल होगा।

आनंद बक्शी : रोजमर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं को गीतों में बदलने वाले गीतकार, शब्दों में ढाला जिंदगी का दर्द और प्यार

IANS | March 30, 2026 10:53 AM

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। सिनेमा जगत में ऐसे कई सितारे हुए जो आज भले ही इस दुनिया में न हों मगर उनके काम आज भी प्रशंसकों के दिलों में जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे। ऐसे ही कलाकार थे आनंद बक्शी "कुछ तो लोग कहेंगे…” जैसे अमर गीतों के रचयिता, गीतकार आनंद बक्शी की आज पुण्यतिथि है। अपने हजारों गीतों के जरिए लोगों के दिलों में जीवित हैं।

जयंती विशेष : टेक्सटाइल इंजीनियर की नौकरी से एक्टिंग का सफर, देविका बनना इतना आसान नहीं

IANS | March 29, 2026 11:51 PM

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। “मैं बनके चिड़िया…” यह गीत आज भी सुनते ही 1930 के दशक की यादें ताजा हो जाती हैं। फिल्म 'अछूत कन्या' में अशोक कुमार के साथ जिस अभिनेत्री ने दर्शकों का दिल जीता, वह थीं देविका रानी। भारतीय सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार के रूप में जानी जाने वाली देविका रानी ने उस दौर में बॉलीवुड में महिलाओं के लिए नया रास्ता दिखाया। टेक्सटाइल इंजीनियर की नौकरी छोड़कर उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और जल्द ही स्टार बन गईं।