'आज मेरे यार की शादी है' से 'हाय हाय ये मजबूरी' तक, बारात हो या रोमांस, आज भी पुराने नहीं हुए वर्मा मलिक के ये गाने

IANS | March 14, 2026 10:39 PM

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय फिल्मों की सफलता गानों के बिना अधूरी है और गानों में जान केवल गायक ही नहीं, बल्कि कंपोजर, म्यूजिशियन और गीतकार भी भरते हैं। सिनेमा जगत के ऐसे ही शानदार और यादगार गीतकार थे वर्मा मलिक, जिनके लिखे गाने समय की दीवारों को तोड़ आज तक नए बने हुए हैं। चाहे बारात की खुशियां हों या रोमांस में सने ये गाने भावनाओं को छूते हैं और पुराने नहीं हुए।

'यादगार' वर्मा मलिक : जब गाने चलने के बावजूद नहीं मिल रहा था काम, मनोज कुमार की एक पेशकश और बदल गई जिंदगी

IANS | March 14, 2026 9:04 PM

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई गीतकार हुए, जिन्होंने अपनी अनोखी और समृद्ध रचनाओं से फिल्मों को अमर बनाया। लीक से हटकर लिखने वाले इन कलमकारों में वर्मा मलिक का जिक्र लाजमी है। जीवन के हर रंग और भावनाओं को अपने शब्दों में समेटने वाले गीतकार वर्मा मलिक की 15 मार्च को पुण्यतिथि है। उनकी कलम से निकले गीत आज भी पुराने नहीं हुए।

खार्ग द्वीप: ईरान की आर्थिक धड़कन! जिस पर ट्रंप की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

IANS | March 14, 2026 9:33 AM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान का खार्ग द्वीप एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है। फारस की खाड़ी में स्थित यह छोटा-सा द्वीप लंबे समय से ईरान की तेल अर्थव्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में इस द्वीप पर मौजूद सभी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। उन्होंने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी किया, जिसने वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजार में नई बहस को जन्म दे दिया है।

बॉक्स ऑफिस के 'सिंघम' : कभी असिस्टेंट डायरेक्टर थे रोहित शेट्टी, पिता से मिली 'एक्शन किंग' बनने की प्रेरणा

IANS | March 13, 2026 11:57 PM

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। गोलमाल’, ‘सिंघम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन किंग कहलाते हैं। एक्शन से भरपूर सीन्स, ढिशूम ढिशूम और उड़ती गाड़ियां उनकी फिल्मों के पर्याय बन चुके हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फर्श से अर्श का सफर तय करने वाले रोहित शेट्टी के पिता ही उनकी प्रेरणा रहे।

रोहित शेट्टी: पिता की मौत के बाद मुश्किलों से भरा सफर, आसान नहीं थी 'एक्शन किंग' की जिंदगी

IANS | March 13, 2026 11:54 PM

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। कहते हैं कि सफलता कभी मुफ्त में नहीं मिलती, यह संघर्ष और जज्बे के रूप में अपनी कीमत वसूल लेती है। जितने बड़े सपने, उतना ही कठिन सफर। बॉलीवुड के 'एक्शन किंग' रोहित शेट्टी भी इसी तरह की विषम परिस्थितियों से गुजरे हैं। आज उनकी फिल्में करोड़ों कमा रही हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वाहन के लिए पैसे न होने पर वह कई किलोमीटर तक पैदल चलते और कई बार भूखे भी रह जाते थे।

जावेद साहब के 'विलेन' ऑफर पर शफी ने तुरंत भरी थी हामी, कुछ इस तरह हुई थी अभिनय की शुरुआत

IANS | March 12, 2026 11:51 PM

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। शफी इनामदार का नाम सुनते ही दर्शकों के जेहन में ईमानदार इंस्पेक्टर, कॉमेडी टाइमिंग वाले किरदार की तस्वीर उभर आती है, लेकिन उनके खलनायक किरदार की शुरुआत की कहानी दिलचस्प है। जब जावेद अख्तर ने उन्हें रमेश सिप्पी की फिल्म ‘सागर’ में मुख्य विलेन का ऑफर दिया तो शफी ने पहली बार में ही हामी भर दी। अभिनेता ने बताया था कि इसके पीछे क्या वजह थी?

'ईमानदारी' से भरे किरदारों का जादूगर: दिलीप कुमार के 'फैन' का मैच देखते वक्त हुआ था निधन

IANS | March 12, 2026 11:28 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। सिनेमा में लीड एक्टर जितने महत्वपूर्ण होते हैं, उतने ही को-एक्टर भी। वे फिल्म को गहराई देते हैं, कहानी को मजबूत बनाते हैं और दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान छोड़ जाते हैं। ऐसे ही एक शानदार को-एक्टर थे शफी इनामदार। उन्होंने हर किरदार को पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और कुशलता से निभाया। चाहे थिएटर हो, फिल्म या टीवी, शफी ने हमेशा अपनी अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया। उनके किरदारों में जो सच्चाई और गहराई थी, वह उन्हें दर्शकों का प्रिय बनाती थी।

'शायद' से 'सलाम वेंकी' तक, संवेदनशील विषय पर बनी फिल्में, जिसमें की गई इच्छा मृत्यु की 'गुजारिश'

IANS | March 12, 2026 2:51 PM

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। पैसिव यूथेनेशिया (निष्क्रिय इच्छामृत्यु) का मुद्दा सुर्खियों में है। साल 2013 से कोमा में रह रहे हरियाणा के हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी है। परिवार की गुहार पर अदालत ने फैसला दिया है। भारतीय सिनेमा ने इस संवेदनशील विषय को कई बार गहराई से छुआ है। ये फिल्में न सिर्फ इच्छामृत्यु पर बहस छेड़ती हैं, बल्कि मरीज की गरिमा, परिवार के दर्द और समाज के नैतिक सवालों को भी उठाती हैं।

हंसिका-सोहेल ही नहीं इन सितारों की भी कम चली शादी, किसी ने दो तो किसी ने पांच साल में लिया तलाक

IANS | March 12, 2026 10:12 AM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारों की शादियां लाखों फैंस को सपने दिखाती हैं, लेकिन कुछ रिश्ते इतने कम समय में टूट जाते हैं कि सब हैरान रह जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया का तलाक फाइनल हो गया है।

सर्बिया के प्रधानमंत्री की हत्या से सहम गया था यूरोप, लोकतांत्रिक सुधारों का थे प्रमुख चेहरा

IANS | March 11, 2026 8:18 PM

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। "अगर कोई सोचता है कि मुझे हटाकर कानून और सुधारों को रोका जा सकता है, तो यह एक बहुत बड़ा भ्रम है..." पोलिटिका अखबार में छपा ये बयान उस प्रधानमंत्री का था जिसे लोकतांत्रिक सुधारों का प्रमुख चेहरा माना जाता था। हत्या के पहले प्रयास के बाद इस लोकप्रिय पीएम ने बड़े दम खम से ये बात कही थी।