जब मंच पर 10 साल की बच्ची को देख प्रभावित हो गए निर्माता, एक मौका और ऐसे बनीं सिनेमा जगत की 'राजकुमारी'

IANS | March 17, 2026 11:05 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। पुरानी हिंदी फिल्मों का संगीत सुनते ही कुछ आवाजें दिल को आज भी छू जाती हैं। ऐसी ही एक मधुर और यादगार आवाज थी राजकुमारी की, जिन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में मंच पर गाकर निर्माताओं का दिल जीत लिया और सिनेमा जगत में 'राजकुमारी' नाम से राज किया। 1930 से 1970 के दशक तक उन्होंने सैकड़ों गीत गाए और कई फिल्मों में अभिनय भी किया। उनकी आवाज आज भी 'बावरे नैन', 'महल', और 'पाकीजा' जैसे क्लासिक्स में गूंजती है।

भारत किन-किन देशों से पेट्रोलियम करता है आयात, क्यों इतना खास है होर्मुज स्ट्रेट?

IANS | March 17, 2026 9:28 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में चल रहे भीषण संघर्ष का असर दुनिया के अन्य क्षेत्रों में भी दिख रहा है। हमलों को अगर नहीं रोका गया, तो इसका असर वैश्विक बाजार और अर्थव्यवस्था पर गंभीर रूप में देखने को मिलेगा। इन सबके बीच भारत अपनी सीक्रेट डिप्लोमेसी से ताजा हालात के दुष्प्रभाव को देश के लिए कम असरदार करने की सफल कोशिशों में लगा है।

टेक्सास का न्यू लंदन स्कूल विस्फोट: एक त्रासदी जिसने ली 300 लोगों की जान

IANS | March 17, 2026 8:53 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास स्थित 'न्यू लंदन स्कूल विस्फोट' आधुनिक इतिहास की सबसे भयावह स्कूल दुर्घटनाओं में से एक के लिए जाना जाता है। 18 मार्च 1937 को न्यू लंदन स्कूल में अचानक हुए भीषण गैस विस्फोट ने पूरे भवन को कुछ ही सेकंड में मलबे में बदल दिया। इस हादसे में लगभग 300 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश मासूम बच्चे और शिक्षक थे।

यूके में मेनिन्जाइटिस: दो छात्रों की मौत, मंत्री ने माना नाइटक्लब से फैला संक्रमण

IANS | March 17, 2026 8:11 PM

लंदन, 17 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन में मेनिन्जाइटिस के कारण पिछले दिनों दो छात्रों की मौत हो गई। बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। यह मुद्दा संसद में जोरों शोरों से उठाया गया। संसद में बयान देते हुए स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने इसे “अकल्पनीय" करार दिया और दो छात्रों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की 'दादी', जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

IANS | March 16, 2026 8:27 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी महिला पीएम गोल्डा मेयर का, जिन्होंने 70 की उम्र में 17 मार्च 1969 को देश की बागडोर संभाल इतिहास रच दिया।

अराघची बोले 'ईरान पर हमला इकोसाइड’, क्या है ये शब्द और पहली बार कब हुआ था इस्तेमाल?

IANS | March 16, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरान में ईंधन भंडारण डिपो पर हुए हमलों को "इकोसाइड" बताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि ऐसे हमलों से केवल सैन्य या आर्थिक नुकसान ही नहीं होता, बल्कि पर्यावरण और आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी लंबे समय तक प्रभाव पड़ सकता है। इस बयान के बाद "इकोसाइड" शब्द एक बार फिर चर्चा में आ गया है। आखिर इसका मतलब क्या है और पहली बार कब ये प्रयोग में आया?

दोस्तों की सलाह पर बिना माता-पिता को बताए पुणे पहुंचे थे 'मझले सरकार', हर फिल्म में दिखी दमदार उपस्थिति

IANS | March 15, 2026 11:37 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। समय गुजरता रहेगा, मगर सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिनकी चमक कभी खत्म नहीं होगी। ऐसे ही सितारे हैं 'साहिब बीबी और गुलाम' के मझले सरकार... जी हां! भारतीय सिनेमा के दिग्गज चरित्र अभिनेता दया किशन सप्रू, जिन्हें उनके प्रशंसक 'सप्रू' के नाम से जानते हैं। अपनी दमदार उपस्थिति और गहन अभिनय से उन्होंने कई पीढ़ियों के दिलों में जगह बनाई।

1968 का माई लाई नरसंहार: वियतनाम युद्ध की वह घटना जिसने दुनिया को झकझोर दिया

IANS | March 15, 2026 8:38 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। वियतनाम युद्ध के दौरान दक्षिण वियतनाम के एक छोटे से गांव 'माई लाई' में जो हुआ, उसने दुनिया को युद्ध का क्रूर चेहरा दिखाया। इस घटना को इतिहास में माई लाई नरसंहार के नाम से जाना जाता है और इसे 20वीं सदी के सबसे विवादास्पद युद्ध अपराधों में गिना जाता है।

एक-दो नहीं 400 लड़कियों के बीच आलिया ने मारी थी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की बाजी, करण जौहर की इस सलाह से बनी बात

IANS | March 15, 2026 12:02 AM

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। स्टारकिड आलिया भट्ट से आज के समय में भला कौन परिचित नहीं है? लेकिन मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म के लिए ऑडिशन देना आलिया के लिए आसान नहीं था। जानकारी के अनुसार 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में ऑडिशन देने के लिए वह 400 लड़कियों के साथ कतार में खड़ी थीं। आज कड़ी मेहनत और जुनून के साथ वह फिल्म इंडस्ट्री की सफल टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं।

'खलनायक' से छाईं इला अरुण, गायकी ही नहीं अभिनय में भी कमाल

IANS | March 14, 2026 11:47 PM

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जो एक ही क्षेत्र में नहीं बल्कि कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर चुके हैं। ऐसी ही एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार हैं इला अरुण। राजस्थानी लोक संगीत से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली इला न सिर्फ अभिनेत्री, बल्कि कमाल की गायिका भी हैं।