'आशिकी गर्ल': डेब्यू फिल्म से मिला स्टारडम, स्क्रिप्ट के बिना पैसे लेकर आ जाते थे निर्माता
मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। साल 1990 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई। इस फिल्म से अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने डेब्यू किया और 'आशिकी गर्ल' के नाम से रातों-रात मशहूर हो गईं। फिल्म की सफलता के बाद एक मजेदार किस्सा सामने आया, जिसका जिक्र अनु ने खुद किया।