न्यूयॉर्क में ब्लिजर्ड अलर्ट से हड़कंप: आखिर क्या होती है ये चेतावनी?

IANS | February 23, 2026 8:27 PM

वाशिंगटन, 23 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क इन दिनों बर्फीले तूफान की गिरफ्त में है। आपातकाल जैसी स्थिति है। स्कूल बंद हैं, उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। न्यूयॉर्क सिटी और अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में ब्लिजर्ड अलर्ट जारी होते ही जनजीवन प्रभावित हो गया। लेकिन सवाल यह है कि ब्लिजर्ड अलर्ट वास्तव में होता क्या है और यह सामान्य बर्फबारी से कितना अलग है?

कसरत के बाद गाय का दूध पीने से हड्डियां होती हैं मजबूत, बढ़ती उम्र में फ्रैक्चर से बचाव संभव: रिपोर्ट

IANS | February 23, 2026 8:02 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। बढ़ती उम्र के साथ एक प्रवृत्ति जो बहुत आम होती है, वो ये कि लोग कसरत को खुद से कोसों दूर कर देते हैं, खाने-पीने में लापरवाही बरतते हैं, और धीरे-धीरे कमजोर होती हड्डियों के कारण लाचार हो जाते हैं। लेकिन एक शोध उन्हें इसमें सुधार करने की हिदायत भी देता है और नसीहत भी। चीनी वैज्ञानिकों ने पाया है कि वर्कआउट के बाद दूध पीने की एक आसान आदत बाद में हड्डियों को बचाने में मदद कर सकती है।

होली 2026 : मथुरा के इस गांव में सदियों से होलिका दहन की अनोखी परंपरा, जलती आग पर चलते हैं पुजारी

IANS | February 23, 2026 7:04 PM

मथुरा, 23 फरवरी (आईएएनएस)। रंगों के पर्व होली की शुरुआत ब्रज क्षेत्र में फुलेरा दूज के साथ हो चुकी है। फूलों की होली, लठमार या लड्डू की होली, सभी मन मोहते हैं। वहीं, कृष्ण नगरी मथुरा के फालैन गांव में अनोखी परंपरा देखने को मिलती है, जहां के निवासी सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन भक्ति और विश्वास के साथ करते हैं।

सूरज बड़जात्या: फैमिली-ड्रामा के मास्टर, जिन्होंने सिनेमा जगत को दिया 'प्रेम'

IANS | February 21, 2026 11:42 PM

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा जगत में ऐसे कई निर्माता-निर्देशक हुए जो खास कहानियों और कमाल के निर्देशन की वजह से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में सफल रहे। ऐसे ही एक निर्माता हैं सूरज बड़जात्या, जो अपनी फिल्मों में फैमिली ड्रामा और रिश्तों के प्यार को सबसे ऊपर रखते हैं।

मौलाना अबुल कलाम आजाद: स्वतंत्रता सेनानी से शिक्षा मंत्री तक, एकता और ज्ञान के प्रतीक

IANS | February 21, 2026 11:28 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। मौलाना अबुल कलाम आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक ऐसे महानायक थे, जिन्होंने न सिर्फ ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की, बल्कि आजादी के बाद देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी। मक्का में जन्मे अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन अहमद 'आजाद' ने अपनी उदार विचारधारा और बहुभाषी प्रतिभा से लाखों दिलों को जोड़ा।

छोटी सी ‘डॉली’ ने बदल दी थी विज्ञान की दिशा, एक 'कोशिका' से जन्मी उम्मीद

IANS | February 21, 2026 8:52 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। जितना जीवन रहस्यमयी है उतना ही रोमांच से भरा विज्ञान है। ऐसा ही एक रोमांचक पल 22 फरवरी 1997 को दुनिया के सामने आया। वैज्ञानिक जगत में उस समय हलचल मच गई जब स्कॉटलैंड के शोधकर्ताओं ने दुनिया की पहली सफलतापूर्वक क्लोन की गई स्तनधारी भेड़ डॉली की आधिकारिक घोषणा की। हालांकि डॉली का जन्म 5 जुलाई 1996 को हुआ था, लेकिन उसकी क्लोनिंग की उपलब्धि को सार्वजनिक रूप से इसी दिन सामने लाया गया। यह घटना आधुनिक जैव-प्रौद्योगिकी के इतिहास में मील का पत्थर मानी जाती है।

वैज्ञानिक शोध में बड़ा खुलासा, बिल्ली बनी कैंसर रिसर्च की नई कड़ी

IANS | February 21, 2026 7:05 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बिल्ली और इंसानों के बीच कुछ ऐसी समान कड़ी मिली है जिससे कैंसर इलाज में मदद मिल सकती है। कैंसर अनुसंधान पर हाल ही में प्रकाशित एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने वैज्ञानिक समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह शोध 19 फरवरी को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल 'साइंस' में प्रकाशित हुआ। अध्ययन में पालतू बिल्लियों के कैंसर और इंसानों के कैंसर के बीच चौंकाने वाली जेनेटिक समानताओं को उजागर किया गया है।

यून सुक येआल को मौत की सजा क्यों नहीं? अदालती फैसले पर सियासत तेज

IANS | February 21, 2026 6:09 PM

सोल, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को मौत की सजा न दिए जाने को लेकर दक्षिण कोरिया में सियासी बवाल मचा हुआ है। कुछ लोग सड़क पर भी उतरे तो कुछ ने हंगामे को बेबुनियाद करार दिया। सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर मृत्युदंड क्यों नहीं दिया गया?

टैरिफ पर सुप्रीम फैसले के बाद अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर क्या होगा इसका असर? ट्रंप ने दिया ये जवाब

IANS | February 21, 2026 12:10 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टैरिफ लगाए जाने के बाद से लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि इसका असर भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए व्यापारिक समझौते पर किस तरह से पड़ेगा, भारत को कोई लाभ मिलेगा या नहीं। यह सवाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया।

एलियन को लेकर अमेरिकी सियासत में क्यों मचा बवाल? ट्रंप खोलेंगे एलियंस और यूएफओ से जुड़े राज

IANS | February 20, 2026 3:25 PM

वॉशिंगटन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की राजनीति में इन दिनों एलियन को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एलियन को लेकर टिप्पणी की, जिस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना सामने आई। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एलियंस और यूएफओ से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।