अलग कहानी और अनोखे अंदाज़ के निर्देशक केसी बोकाडिया, जिनकी फिल्में आज भी दर्शकों को बांधे रखती

IANS | February 9, 2026 11:57 PM

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अलग कहानी और अनोखे अंदाज के साथ फिल्म निर्माण की बात हो तो शानदार निर्देशकों में से एक केसी बोकाडिया का नाम जरूर से आता है, जिन्होंने अलग कहानी और अनोखे अंदाज से फिल्में बनाकर दर्शकों का दिल जीता। लिहाजा, आज भी सालों पुरानी फिल्में पूरी दिलचस्पी के साथ देखी जाती हैं।

‘मुड़ मुड़ के न देख गर्ल’ : महबूब खान के नरगिस जख्म की मरहम थी 'आन' की 'राजकुमारी', ऐसे बनीं दिलीप कुमार की हीरोइन

IANS | February 9, 2026 12:06 AM

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा ने कई ऐसे कलाकार दिए हैं, जिनके अलग अंदाज और अदायगी ने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। ऐसी ही अभिनेत्री थीं ‘मुड़ मुड़कर न देख गर्ल’ के नाम से मशहूर नादिरा। जब भी बोल्ड किरदारों, साहसी अभिनय और अलग छवि की चर्चा होती है, तो नादिरा का नाम सबसे आगे आता है। 1950-60 के दशक में उन्होंने अपने खास अभिनय से फिल्मी दुनिया में अलग पहचान बनाई।

पुण्यतिथि विशेष : करुणा से कर्मयोग तक, बाबा आम्टे की अमर गाथा

IANS | February 8, 2026 8:31 PM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। साल की हर तारीख अपने आप में खास होती है। इसी तरह हर साल की 9 फरवरी उस महान आत्मा को याद करने का दिन है, जिसने समाज के उपेक्षित और तिरस्कृत लोगों को जीवन देने के साथ-साथ उन्हें सम्मान के साथ जीना सिखाया। ये नाम है बाबा आम्टे, उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि संवेदना अगर संकल्प बन जाती है, तो वह हजारों जिंदगियों को संवार देती है।

62 साल पहले 'द बीटल्स' के खुमार में डूबा था अमेरिका, ब्रिटिश गायकों ने संगीत जगत की मोड़ दी थी धारा

IANS | February 8, 2026 8:09 PM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व संगीत और पॉप संस्कृति के इतिहास में 9 फरवरी 1964 का दिन खास अहमियत रखता है। ये एक विंड ऑफ चेंज की तरह रहा, जो निर्णायक मोड़ के रूप में दर्ज है। इसी दिन ब्रिटेन का मशहूर रॉक बैंड 'द बीटल्स' पहली बार अमेरिकी टेलीविजन के लोकप्रिय कार्यक्रम 'द एड सुलिवन शो' में दिखा। इस एक प्रसारण ने न केवल बैंड के करियर की दिशा बदल दी, बल्कि अमेरिका समेत पूरी दुनिया में युवा संस्कृति, संगीत और फैशन पर गहरा प्रभाव डाला।

रेको डिक खदान पर दुनिया की नजर, आड़े आए बलूचों को रोकने के लिए पाकिस्तानी हुक्मरानों ने बनाया प्लान

IANS | February 8, 2026 5:44 PM

कराची, 8 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान का बलूचिस्तान इन दिनों दुनिया के बड़े देशों को खूब लुभा रहा है। पाकिस्तानी हुक्मरान, जिनका बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के हमलों से पार पाना मुश्किल है, वो भी इस प्राकृतिक संपदा से लबरेज प्रांत के रेको डिक खदान को गैर मुल्कों के हवाले करने से हिचक नहीं रहे हैं। उनके लिए इसके बदले मिलने वाले अरबों डॉलर मायने रखते हैं। विदेशी मीडिया संस्थान ने दावा किया है कि अपने हित और देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की चाहत में सरकार ने एक प्लान बनाया है।

अमेरिका के इन प्रोडक्ट्स के लिए भारतीय बाजार बंद, कृषि और डेयरी समेत ये उत्पाद शामिल, देखें लिस्ट

IANS | February 7, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की विस्तार से जानकारी सामने आ गई है। दोनों देशों के बीच समझौते के ऐलान के बाद से ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तरफ से माहौल बनाया जा रहा था कि इस डील में किसानों के हितों की बलि चढ़ाई जा रही है। हालांकि, अब इससे पर्दा उठ चुका है कि भारतीय डेयरी और फार्मिंग सेक्टर पर इस डील का क्या असर होगा।

'घूसखोर पंडत' पर हंगामा, विरोध-प्रदर्शन से सेंसर की कैंची तक, विवादों से घिरे रहे इन फिल्मों के टाइटल

IANS | February 7, 2026 2:27 PM

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में एक बार फिर फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मनोज बाजपेयी स्टारर अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल पर ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

स्मृति शेष : 'गंगा मइया' से 'उमरिया कइली तोहरे नाम' तक, जब लता मंगेशकर की आवाज में घुली भोजपुरी की मिठास

IANS | February 6, 2026 1:59 PM

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, मगर हिंदी, मराठी समेत कई अन्य भाषाओं में गाए उनके गाने आज भी उनके खालीपन को भरने की कोशिश करते हैं। स्वर कोकिला की आज पुण्यतिथि है। लता जी ने हिंदी और मराठी के अलावा भोजपुरी सिनेमा को भी अपनी मधुर आवाज से सजाया।

नोरा फतेही: करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट बना बिग बॉस शो, आज कहते हैं 'डांसिंग क्वीन'

IANS | February 5, 2026 11:44 PM

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म जगत में नाम कमाना आसान नहीं होता, खासकर जब कोई दूसरे देश से आकर बॉलीवुड में जगह बनाए। नोरा फतेही ने यह मुश्किल सफर तय किया और आज 'डांसिंग क्वीन' के नाम से जानी जाती हैं। 'दिलबर दिलबर', 'मनहारी', 'ओ साकी साकी' जैसे हिट गानों में उनके शानदार डांस स्टेप्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

'वतन' वाले कवि प्रदीप: जिनके गीत पढ़ते ही रो पड़े लता मंगेशकर-पूर्व पीएम, ब्रिटिश सरकार ने लगाया था प्रतिबंध

IANS | February 5, 2026 11:35 PM

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ऐ मेरे वतन के लोगों... गीत की रचना करने वाले कवि की कलम में वह जादू था जो पूर्व प्रधानमंत्री से लेकर लता मंगेशकर तक की आंखें नम कर गया। आज सालों बाद भी उनके गीत पुराने नहीं हुए, वही देशभक्ति के रस, वही मिठास और जोश-जज्बों से भरे एक-एक शब्द और गीतकार कवि प्रदीप (रामचंद्र नारायणजी द्विवेदी) भी प्रशंसकों के दिलों में खास जगह रखते हैं।