एलियन को लेकर अमेरिकी सियासत में क्यों मचा बवाल? ट्रंप खोलेंगे एलियंस और यूएफओ से जुड़े राज
वॉशिंगटन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की राजनीति में इन दिनों एलियन को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एलियन को लेकर टिप्पणी की, जिस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना सामने आई। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एलियंस और यूएफओ से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।