बर्थडे स्पेशल : जेब में 400 लेकर मुंबई आए, हीरो नहीं विलेन बनकर छाए, पाकिस्तान से है इस एक्टर का गहरा नाता
मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। दमदार आवाज, शानदार एक्टिंग और आगे बढ़ने का जज्बा, ये वो खूबियां हैं जो मंझे हुए एक्टर सुरेश ओबेरॉय को खास बनाती हैं। संघर्षों की आग में तपकर निकले अभिनेता ने हीरो, विलेन और सपोर्टिंग रोल्स में पर्दे पर ऐसा राज किया कि आज भी उनके निभाए किरदार याद किए जाते हैं। हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि आंखों में हीरो बनने का सपना और जेब में सिर्फ 400 रुपए लेकर सुरेश ओबेरॉय मुंबई आए थे।