फिल्म इंडस्ट्री की 'गुड्डी': 10 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू तो मोटापे को बनाया हथियार, दर्शकों को खूब भाया 'गुड्डी' का खास अंदाज

IANS | April 3, 2026 11:43 PM

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्में सिर्फ नायक-नायिका के जोर से हिट नहीं होतीं। इनमें सहयोगी कलाकारों का भी बड़ा रोल होता है। विलेन, ग्रे शेड किरदार या कॉमेडियन के बिना कहानी और मनोरंजन अधूरा रह जाता है। इन्हीं में से एक नाम है गुड्डी मारुति। अपनी थुलथुली काया और अनोखे अंदाज से उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। मोटापे को कभी कमजोरी नहीं मानकर उन्होंने इसे अपनी ताकत बनाया और कॉमेडी के जरिए सैकड़ों फिल्मों में अपनी खास जगह बनाई।

'कसूर' से मिली फिल्म इंडस्ट्री में पहचान, कैंसर से जीती जंग, 'आफरीन' गर्ल की कहानी

IANS | April 3, 2026 11:25 PM

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री और मॉडल लीजा रे की कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि हौसले, संघर्ष और जिंदगी से कभी हार न मानने की मिसाल भी है। कनाडा की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की, बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई, घातक कैंसर को हराया और सरोगेसी के जरिए दो प्यारी जुड़वा बेटियों की मां बनीं।

होर्मुज खोलने के लिए यूएन में बहरीन के प्रस्ताव पर रूस ने लगाया वीटो, क्या होगा अमेरिका का अगला कदम?

IANS | April 3, 2026 1:43 PM

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर रूस का रुख हमेशा से ही ईरान के समर्थन में रहा है। खासतौर से रूस इस मामले में अमेरिका के हस्तक्षेप के खिलाफ रहा है। होर्मुज के बंद रहने से कई देशों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बहरीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत देशों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवागमन करने के लिए सभी जरूरी बचाव के तरीके इस्तेमाल करने का अधिकार होगा।

विक्रांत मैसी: वॉशरूम के बाहर मिला था पहला ऑफर, '12वीं फेल' ने फिल्म इंडस्ट्री में किया 'पास'

IANS | April 2, 2026 11:03 PM

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। जब भी फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों की बात हो जो एक्टिंग में न केवल कमाल बल्कि अपने खास अंदाज से हर बार दर्शकों को कुछ न कुछ बेहतरीन देते हैं तो उस लिस्ट में अभिनेता विक्रांत मैसी का नाम जरूर आएगा। ‘धूम मचाओ धूम’, ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’, ‘छपाक’ जैसी फिल्मों और कई वेब सीरीज में अपनी सहज एक्टिंग और मनमोहक मुस्कान से उन्होंने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं, लेकिन उनकी सफलता का सफर आसान नहीं था।

इंडोनेशिया और जापान जैसे देशों में क्यों आते हैं बार-बार भूकंप? रिंग ऑफ फायर के रेड जोन में स्थित हैं ये देश

IANS | April 2, 2026 7:17 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में गुरुवार को जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 रही। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि गुरुवार तड़के पूर्वी इंडोनेशिया के तट से दूर समुद्र में 7.4 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। जापान, इंडोनेशिया और फिलीपींस समेत कुछ ऐसे देश हैं, जहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

छत्रपति शिवाजी की जयंती: मराठा साम्राज्य के संस्थापक; वीरता, स्वराज और दूरदर्शिता का प्रतीक

IANS | April 2, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। हर साल 3 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। यह तारीख उस अदम्य साहस, दूरदर्शिता और स्वाभिमान का उत्सव है जिसने भारत की धरती पर हिंदवी स्वराज्य का स्वप्न साकार किया। मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज उन महान राजाओं में गिने जाते हैं, जिनकी युद्ध प्रणालियां आज भी अपनाई जाती हैं और जिनकी वीरता की गूंज सदियों बाद भी प्रेरणा देती है।

20वीं सदी के 'तानसेन' : जब पंडित जसराज के सामने फफककर रो पड़े थे बड़े गुलाम अली खां

IANS | April 1, 2026 11:17 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। शास्त्रीय संगीत की दुनिया में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनकी चमक समय के साथ कम नहीं होती, बल्कि और निखरती जाती है। 20वीं सदी के शास्त्रीय संगीत जगत के महान उस्ताद बड़े गुलाम अली खां भी एक ऐसा ही नाम हैं, जिन्हें ‘तानसेन’ भी कहा जाता है। उनकी गायकी, ठुमरी की अनोखी शैली और स्वरों की मधुरता आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी हुई है। 2 अप्रैल को खां साहब की जयंती है।

बॉलीवुड को थिरकाने वाले रेमो : बैकग्राउंड डांसर के तौर पर डेब्यू तो कई दिनों तक रहे भूखे, 'रंगीला' थी शुरुआत

IANS | April 1, 2026 10:26 PM

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। रेमो डिसूजा... फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जो किसी पहचान का मोहताज नहीं। सिनेमा जगत की एक से बढ़कर फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ करने वाले रेमो की आज की तारीख में टॉप और सफल कोरियोग्राफर और डायरेक्टर में गिनती होती है। कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने संघर्ष का एक अलग ही समय देखा है, जब मुंबई की सड़कों पर कई दिनों तक भूखे भी गुजारने पड़े।

होर्मुज ‘टैक्स’! ईरान ने ट्रंप की रणनीति को क्या 'अर्थ' के जाल में फंसाया?

IANS | April 1, 2026 9:03 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर असली खेल उनके हालिया बयानों में साफ झलकता है—एक तरफ कड़ी चेतावनी और दूसरी तरफ सीमित युद्ध का संकेत। उन्होंने कहा कि अगर ईरान नहीं झुका तो “हम उन्हें मारते रहेंगे," लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि यह संघर्ष “दो-तीन हफ्तों में खत्म हो सकता है” और अमेरिका इसमें लंबे समय तक नहीं रहेगा।

खार्ग ईरान-अमेरिका दोनों के लिए जरूरी, कब्जा आसान नहीं: पूर्व राजनयिक वीणा सिकरी

IANS | April 1, 2026 8:55 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि वह "ईरान का तेल अपने कब्जे में लेना" चाहते हैं और खार्ग द्वीप पर भी नियंत्रण कर सकते हैं। यह वही द्वीप है जहां से ईरान का अधिकतर तेल निर्यात होता है। वहीं ईरान भी इस पर अपने वर्चस्व खोना नहीं रखता। अमेरिका जो चाहता है वह क्या आसान है?