थिएटर के लिए रुपए जुटा सकें इसलिए फिल्मों में काम करते थे उत्पल दत्त, कुछ ऐसे सुधारी हिंदी

IANS | March 28, 2026 11:48 PM

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। बड़ी-बड़ी आंखें, घनी मूंछें और गहरी आवाज ने उत्पल दत्त को स्क्रीन पर एक खलनायक जैसा रूप दे दिया। मगर जैसे ही वह डायलॉग बोलते, दर्शकों की हंसी फूट पड़ती। उत्पल दत्त अभिनय की गंभीरता में हास्य का अनोखा मिश्रण भरने वाले बेहद कम कलाकारों में से एक थे। गंभीर चेहरे पर हल्की मुस्कान और उनके मशहूर 'अच्छा...' जैसे शब्द किरदार में जान डाल देते थे।

दौड़ते-दौड़ते सफाई: ‘प्लॉगिंग’ कैसे बन रहा है फिटनेस, दोस्ती और पर्यावरण का नया ग्लोबल ट्रेंड

IANS | March 26, 2026 8:32 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। फिटनेस संसार में एक नया 'ट्रेंड' बड़ी तेजी से अपनी खास और पक्की जगह बना रहा है। ऐसा ट्रेंड जो सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि शहरों को भी साफ बनाने का दम खम रखता है। "प्लॉगिंग"—यानी दौड़ते हुए कचरा उठाना—आज न्यूयॉर्क से लेकर दिल्ली तक लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। स्वीडन से शुरू हुआ यह विचार अब एक वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुका है, जहां रन क्लब सिर्फ कैलोरी बर्न नहीं करते, बल्कि सड़कों को साफ करने का जिम्मा भी उठाते हैं।

पुलिस से पर्यटन तक छाया 'जमील जमाली' का डायलॉग, राकेश बेदी का किरदार बना डिजिटल 'धुरंधर'

IANS | March 26, 2026 12:36 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। इन दिनों सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' का ‘मेरा बच्चा है तू’ डायलॉग जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। यह डायलॉग अभिनेता राकेश बेदी के निभाए गए जमील जमाली किरदार से जुड़ा है, जिसने अपने खास अंदाज और मजेदार शैली से दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बनाई है। अब यही किरदार और उसका संवाद सरकार के कई विभागों के जागरुकता अभियानों का हिस्सा बन चुका है।

16 साल की उम्र में घर से भागे थे अजीत वर्मन, ऑर्केस्ट्रा में ड्रम बजाकर शुरू किया संगीत का सफर

IANS | March 25, 2026 11:56 PM

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। बीते दौर के ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी चमक सालों बाद भी उनके काम के रूप में बरकरार है। ऐसे ही चमकता सितारा थे संगीतकार अजीत वर्मन, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के समानांतर और मुख्यधारा दोनों धाराओं में अपनी अलग पहचान बनाई।

'बेगुनाहों पर चलाई अंधाधुंध गोलियां…' बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान ने 25 मार्च की 'काली रात' को किया याद

IANS | March 25, 2026 10:39 AM

ढाका, 25 मार्च (आईएएनएस)। 25 मार्च बांग्लादेश के इतिहास में 'नरसंहार दिवस' के रूप में दर्ज है, जो 1971 की उस भयावह रात की याद दिलाता है जब मानवता शर्मसार हुई थी। 25 मार्च, 1971 की उस काली रात में पाकिस्तानी सेना द्वारा शुरू की गई सैन्य कार्रवाई ने हजारों निर्दोष नागरिकों की जान ले ली थी। ढाका की सड़कों पर गूंजती गोलियों की आवाज़ों और मासूमों की चीख-पुकार ने उस भीषण नरसंहार की नींव रखी, जिसने अंततः बांग्लादेश के स्वाधीनता संग्राम को जन्म दिया। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने 1971 के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया है।

पहली फिल्म के दौरान लॉ फाइनल ईयर में थे फारूख शेख, 700 रुपए मिली थी फीस

IANS | March 25, 2026 10:18 AM

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। पुराने दौर के सिनेमा को खंगालें तो कई ऐसे सितारे दिखते हैं, जिन्होंने सिनेमा जगत में कमाल का अभिनय करने के साथ ही नायाब फिल्में दीं। ऐसे ही अभिनेता थे फारूख शेख, जिन्हें दर्शकों से लेकर निर्माता तक बेहद शालीन, मिलनसार और मीठी जुबान वाला इंसान कहते थे। हिंदी सिनेमा के समानांतर सिनेमा और मुख्य धारा दोनों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता की आज जयंती है।

ईरान की सियासत का अहम चेहरा बन कर उभर रहे गालिबाफ! ट्रंप के प्रस्ताव को बताया फेक

IANS | March 24, 2026 4:08 PM

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। ईरान की राजनीति में इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है, और ये मोहम्मद बागर गालिबाफ का है। मौजूदा समय में वे इस्लामिक कंस्लटेटिव असेंबली, यानी ईरान की संसद के स्पीकर हैं, और रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के साथ संभावित बातचीत में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। इससे इतर जिस अंदाज में वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल पोस्ट में अपनी राय जाहिर करते हैं वो सुर्खियां बटोर ले जाती हैं।

युवाओं में बीटीएस को लेकर क्यों है इतना क्रेज? जानें कैसे शुरू हुआ इनका सफर

IANS | March 23, 2026 5:00 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के सुपरहिट के-पॉप म्यूजिक बैंड बीटीएस की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दुनियाभर के युवाओं में बीटीएस म्यूजिक समूह के उन सात लड़कों को लेकर एक अलग ही क्रेज है। आज की युवा पीढ़ी बीटीएस का नाम सुनते ही उत्साहित हो जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर बीटीएस को लेकर युवाओं में इतना उत्साह क्यों है।

सिनेमा जगत के लिए बेहद खास बिहार, मनोरंजन को ऐसे प्रोत्साहित कर रही सरकार

IANS | March 22, 2026 5:07 PM

पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार भारत का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक राज्य है। यहां गंगा की पावन धरा, मौर्य साम्राज्य, पहले लोकतंत्र वैशाली और प्राचीन नालंदा-विक्रमशिला की विरासत, बोधगया का महाबोधि मंदिर, राजगीर से जुड़े महाभारतकालीन इतिहास और मधुबनी पेंटिंग्स की जीवंत कला है। बिहार की मिट्टी उपजाऊ और संस्कृति समृद्ध है। यह राज्य आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक धरोहर के अनमोल संगम के साथ ही सिनेमा जगत के लिए भी बेहद खास है।

रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियत

IANS | March 22, 2026 12:52 PM

वॉशिंगटन, 22 मार्च (आईएएनएस)। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी। मॉडर्न भारत-अमेरिका काउंटर-टेरर सहयोग को आकार देने में उनकी भूमिका रही। मुलर के करियर ने 9/11 के बाद अमेरिका के सुरक्षा आर्किटेक्चर और बाद में इसके राजनीतिक विभाजन को तय किया।