दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से पद्म विभूषण तक, आशा ताई को मिले ये अवॉर्ड्स
मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। सुरों की रानी आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी मधुर आवाज और शानदार उपलब्धियां हमेशा याद की जाएंगी। मात्र नौ साल की उम्र से गाना शुरू करने वाली आशा भोसले ने सात दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में हजारों गाने गाए और हर तरह की संगीत शैली पर अपनी छाप छोड़ी।