ललिता पवार: 9 साल की उम्र में डेब्यू, 7 दशक तक 700 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

IANS | April 17, 2026 9:59 PM

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ललिता पवार... हिंदी सिनेमा के प्रेमी इनके नाम और इनके चेहरे से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। फिल्मों में खतरनाक सास का किरदार हो या रामानंद सागर के रामायण में मंथरा का, वह इतनी शिद्दत से पर्दे पर अपनी भूमिका गढ़ती थीं कि दर्शक उनकी दमदार छवि पर खूब प्यार लुटाते थे। अपनी बेजोड़ अदायगी से सिने प्रेमियों का मनोरंजन करने वाली अभिनेत्री की 18 अप्रैल को जयंती है।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की दिखी घबराहट, देश बचाने खाड़ी देशों की शरण में शहबाज; तेहरान पहुंचे मुनीर

IANS | April 16, 2026 2:10 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान मध्यस्थता की कोशिशों को तेज कर रहा है। पहली वार्ता विफल होने के बाद दूसरे राउंड की वार्ता को लेकर पाकिस्तान की घबराहट साफ नजर आ रही है। पाकिस्तान के चीफ मार्शल असीम मुनीर अगले राउंड की वार्ता को लेकर बातचीत करने के लिए ईरान पहुंचे हैं। वहीं दूसरी तरफ आर्थिक मदद के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब, कतर और तुर्किए के दौरे पर हैं।

मैक्सिको से अमेरिका गए शख्स की हिरासत में मौत: गुस्से में लोग, राष्ट्रपति ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

IANS | April 15, 2026 8:24 PM

मैक्सिको सिटी, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बेहतर जिंदगी और रोजगार की तलाश में सीमा पार गया एक शख्स अपने घर नहीं लौटा, बल्कि उसके मौत की खबर ने सबको दहला दिया। 49 वर्षीय एलेजांद्रो कैबरेरा क्लेमेंटे की 11 अप्रैल 2026 को अमेरिका में हिरासत के दौरान मौत हो गई, जिसने पूरे मैक्सिको में मातम और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है।

अक्षय तृतीया विशेष : सोना नहीं तो ये चीजें खरीदना होगा शुभ, बरकत के साथ घर में सुख-समृद्धि का होगा वास

IANS | April 15, 2026 4:34 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। ‘अक्षय’ शब्द का अर्थ है ‘कभी कम न होने वाला’। इसलिए इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य, दान, जप या यज्ञ का फल कभी समाप्त नहीं होता बल्कि सदैव बढ़ता रहता है।

अमेरिका-ईरान संघर्ष की पृष्ठभूमि में इजरायल और लेबनान के बीच बातचीत, जानें क्या हैं इसके मायने?

IANS | April 15, 2026 1:29 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका में जारी भीषण तनाव के बीच इजरायल और लेबनान में भी बातचीत हो रही है। लगभग 33 सालों में पहली बार लेबनान और इजरायल के बीच ये सीधी वार्ता है। इजरायल-लेबनान में वार्ता ऐसे समय में हो रही है, जब ईरान के साथ अमेरिका के संघर्ष जारी हैं और पहले राउंड की बातचीत बेनतीजा रही। आइए जानते हैं कि ईरान-अमेरिका तनाव के बीच लेबनान और इजरायल के बीच बातचीत के मायने क्या हैं।

सारंगी के 'सुल्तान' : विश्व में लहराया भारतीय संगीत का परचम

IANS | April 14, 2026 11:58 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। सारंगी की धुनों को विश्व पटल पर ले जाने वाले महान शास्त्रीय संगीतकार और गायक उस्ताद सुल्तान खान ने भारतीय संगीत को नई पहचान दी। पद्म भूषण से सम्मानित इस महान कलाकार को ‘सारंगी का सुल्तान’ कहा जाता है।

सूंघने की क्षमता में गिरावट भी अल्जाइमर्स का शुरुआती संकेत

IANS | April 14, 2026 8:41 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अल्जाइमर एक ऐसी अवस्था है जिसमें ढलती उम्र के साथ याददाश्त कमजोर होती चली जाती है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, अल्जाइमर डिमेंशिया (मस्तिष्क क्षीणता) का एक प्रकार है। इसमें याददाश्त के साथ-साथ सोचने-समझने, निर्णय लेने, और पहचानने व बोलने और समझने की क्षमता में गिरावट आती है। कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जिन पर गौर किया जाए तो इसको काबू में किया जा सकता है। इसमें से एक सूंघने की क्षमता भी है।

जब ‘दो बीघा जमीन’ की शूटिंग देख गुस्से में आ गई थी भीड़, बलराज साहनी-निरूपा रॉय को सुनाई थी खरी खोटी

IANS | April 13, 2026 11:18 PM

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ कलाकार ऐसे हुए हैं, जिनकी एक्टिंग इतनी सच्ची और जीवंत होती थी कि दर्शक उन्हें पर्दे पर देखकर भूल जाते थे कि यह केवल फिल्म का सीन है। ऐसे ही दमदार अभिनेता थे बलराज साहनी। उनकी अभिनय शैली इतनी असली लगती थी कि लोग उन्हें असल जिंदगी का किरदार समझ बैठते थे।

14 अप्रैल: बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती समानता और न्याय का उत्सव

IANS | April 13, 2026 9:09 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। हर साल 14 अप्रैल उस चेतना का उत्सव है, जिसने भारत को बराबरी की नजर से देखना सिखाया। यह दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर का है, जिनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की ऐसी यात्रा है, जो आज भी समाज को दिशा देती है।

यादों में मलिक: 'दोस्त' से बड़ा ब्रेक तो 'तारा बोले तुम तुम' था जिंदगी का टर्निंग पॉइंट, जब मनोज कुमार बने करियर के 'यादगार' सारथी

IANS | April 12, 2026 9:47 PM

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के उन गीतकारों में वर्मा मलिक का नाम हमेशा याद किया जाएगा, जिन्होंने अपनी कलम से फिल्मों को अमर बना दिया। जीवन के हर रंग को शब्दों में पिरोने वाले इस गीतकार की 13 अप्रैल को जयंती है। उनके लिखे गीत कभी पुराने नहीं हुए और आज भी उतनी ही तरोताजा और दिल को छूने वाली हैं।