अंतरराष्ट्रीय बेघर पशु दिवस : बेजुबानों की आवाज हैं ये सितारे, लिस्ट में 'दबंग' गर्ल भी शामिल
मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। हर साल अगस्त के तीसरे शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बेघर पशु दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बेघर और घर से निकाले या त्यागे गए पशुओं के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके लिए स्थायी समाधान ढूंढना है। इस खास विषय पर कई बॉलीवुड सितारे बेजुबानों के लिए आवाज उठाते हैं और उनकी मदद के लिए आगे आते हैं। इनमें 'दबंग' गर्ल के नाम से लोकप्रिय सोनाक्षी सिन्हा, रवीना टंडन समेत कई सितारे शामिल हैं, जिन्होंने अपने कार्यों से पशु कल्याण को बढ़ावा दिया है।