तीन निर्देशक करणवीर मेहरा के फेवरेट, कहा- 'इनके साथ काम करना सपना'

IANS | November 30, 2025 9:43 PM

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता करण वीर मेहरा ने अपनी रचनात्मक यात्रा और उन निर्देशकों के बारे में बात की, जिन्होंने उनके करियर और अभिनय को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। 'पवित्र रिश्ता' और 'बिग बॉस 18' जीतने वाले करण ने बताया कि फिल्मी दुनिया में तीन ऐसे निर्देशक हैं, जिन्होंने उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित किया है।

सुरों के बादशाह उदित नारायण, जिन्हें लता मंगेशकर ने कहा 'प्रिंस ऑफ प्लेबैक सिंगिंग'

IANS | November 30, 2025 9:33 PM

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड संगीत जगत में कुछ ही गायकों की आवाज में ऐसा जादू होता है, जिसे सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। उदित नारायण ऐसे ही गायक हैं। उनकी आवाज में जो मिठास और नर्म एहसास है, वह किसी के भी दिल को छू जाता है। यही कारण है कि भारत की संगीत सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने उन्हें खास तौर पर 'प्रिंस ऑफ प्लेबैक सिंगिंग' का खिताब दिया था।

'मैं गलत पते पर आ गया हूं', इन चंद शब्दों ने बदल दी राकेश बेदी की पूरी जिंदगी

IANS | November 30, 2025 8:06 PM

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में ऐसे बहुत कम कलाकार हैं, जिन्होंने हंसी के साथ-साथ सादगी को भी दर्शकों तक पहुंचाया हो। इन्हीं में से एक हैं अभिनेता राकेश बेदी, जिनकी कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय ने उन्हें हर पीढ़ी का पसंदीदा कलाकार बना दिया। 70 और 80 के दशक में जब मनोरंजन के साधन बेहद सीमित थे, तब दूरदर्शन के कुछ कलाकार परिवारों का हिस्सा बन चुके थे।

डेविड प्राउज: हॉलीवुड अभिनेता जिनके उस किरदार को लोगों ने किया पसंद जिसमें उनका चेहरा दिखा ही नहीं

IANS | November 30, 2025 7:17 PM

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत के इतिहास में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनका चेहरा दुनिया कम पहचानती है, लेकिन उनका काम दुनिया की सबसे गहरी यादों में दर्ज रहता है। डेविड प्राउज ऐसा ही नाम है। एक ऐसे ब्रिटिश अभिनेता जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन एक किरदार ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। कहानी में ट्विस्ट ये था कि उनका हिट किरदार कभी पर्दे पर नजर ही नहीं आया।

रोहित शेट्टी का नया टीजर हुआ रिलीज, बिना कारों के होगा 'बिगेस्ट क्रैश'

IANS | November 30, 2025 5:02 PM

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने एक टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में रोहित शेट्टी ने मजाकिया अंदाज में उसी चीज का मजाक उड़ाया है, जिसके लिए वह सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, उनकी 'क्रैश-पैक्ड एक्शन फिल्मों' का स्टाइल।

रजनीकांत की सफलता का क्या है राज? राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित वैरामुथु ने बताया

IANS | November 30, 2025 4:57 PM

चेन्नई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को करोड़ों लोग सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक प्रेरणा के रूप में देखते हैं। हाल ही में जब उन्हें प्रतिष्ठित 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, तो यह सिर्फ उनके अभिनय या लोकप्रियता का सम्मान नहीं था, बल्कि उनके लंबे संघर्ष की भी सराहना थी, जिसने उन्हें सिनेमा की दुनिया में एक अलग स्थान दिलाया।

ताहिरा कश्यप ने पिता को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, आयुष्मान खुराना बोले– आप बेस्ट हैं

IANS | November 30, 2025 1:54 PM

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और लेखिका ताहिरा कश्यप ने अपने पिता यजन कश्यप के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला पोस्ट किया। ताहिरा ने बताया कि उन्हें अपने पिता में भगवान की छवि दिखती है।

सुभाष घई ने खोला पुराने दौर का राज, बोले-पैसे नहीं दिल के कनेक्शन से बनता था सदाबहार संगीत

IANS | November 30, 2025 1:17 PM

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने 80-90 के दशक के गोल्डन म्यूजिक के पीछे का असली राज बताया।

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले, वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे

IANS | November 29, 2025 11:03 PM

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करीबी दोस्त और हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

'हम उबलते पानी में मेंढ़क की तरह बनते जा रहे', विवेक अग्निहोत्री ने प्रदूषण पर जताई चिंता

IANS | November 29, 2025 8:47 PM

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। 'द दिल्ली फाइल्स' और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी गंभीर विषयों पर फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर चिंता जताई है।