कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर दोबारा फायरिंग: मुंबई पुलिस अलर्ट, कमीडियन को मिल सकती है सुरक्षा

IANS | August 8, 2025 11:51 AM

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कमीडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे स्थित 'कैप्स कैफे' पर एक महीने में दूसरी बार हुई फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है और कपिल शर्मा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने पर विचार कर रही है।

दर्जी कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी 'उदयपुर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज, बेटे को उम्मीद 'मिलेगा न्याय'

IANS | August 8, 2025 11:29 AM

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। यह फिल्म आज देशभर के 4500 सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।

शूटिंग के अंतिम चरण में ‘मस्ती 4’, मिलाप जावेरी ने टीम को कहा 'धन्यवाद'

IANS | August 8, 2025 9:20 AM

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ की चौथी कड़ी ‘मस्ती 4’ की शूटिंग अंतिम चरण में है। फिल्म का यूके शेड्यूल पूरा हो चुका है। निर्देशक मिलाप जावेरी ने इस मौके पर अपनी भावनाएं साझा कीं। सोशल मीडिया पोस्ट कर उन्होंने उम्मीद जताई कि वह इस फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और प्रशंसकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

भाषा विवाद पर बोले कुमार सानू - 'काम की आजादी पर बाधा न बने यह'

IANS | August 7, 2025 5:19 PM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने देश में चल रहे भाषा विवाद पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि काम के अवसरों के लिए प्रतिभा और अनुकूलन क्षमता भाषा से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

स्मृति शेष: जब 'ठाकुर सज्जन सिंह' की मदद के लिए सीएम योगी ने बढ़ाया हाथ, जानें अनुपम श्याम का सफर खास

IANS | August 7, 2025 2:39 PM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन और फिल्म जगत के दमदार कलाकार अनुपम श्याम ओझा ने अपनी अलग आवाज और अभिनय से लाखों दिलों पर छाप छोड़ी। जहां एक तरफ छोटे पर्दे पर उनका दबदबा था, तो वहीं फिल्मों में भी उन्होंने कई खलनायक भूमिकाओं के जरिए अपनी अलग छवि स्थापित की थी। 8 अगस्त 2021 को किडनी फेलियर के कारण निधन हो गया। 63 साल की उम्र में उनका जाना भारतीय मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति थी।

हनी सिंह और करण औजला पर महिला आयोग सख्त, भेजा नोटिस

IANS | August 7, 2025 1:41 PM

चंडीगढ़, 7 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब राज्य महिला आयोग ने सिंगर यो यो हनी सिंह और करण औजला के गीतों को आपत्तिजनक बताते हुए नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा है कि 'मिलियनेयर' और 'एमएफ गभरू' जैसे गीत महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर कंगना रनौत की अपील, 'हाथों से बने कपड़े हमारी पहचान, इन्हें अपनाएं '

IANS | August 7, 2025 1:06 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। हर साल 7 अगस्त को 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' मनाया जाता है, जो भारत की समृद्ध बुनकर परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और हस्तनिर्मित कपड़ों की अनोखी कला को सम्मान देने का एक अवसर होता है। यह दिन न केवल भारतीय हथकरघा उद्योग की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अहमियत को रेखांकित करता है, बल्कि उन कारीगरों और बुनकरों के योगदान को भी याद करता है जो सदियों से हमारी पारंपरिक विरासत को संजोए हुए हैं। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक अपील की, जिसमें उन्होंने हथकरघा की महत्ता, सांस्कृतिक मूल्यों और स्वदेशी पहनावे की ओर लौटने की जरूरत पर जोर दिया।

म्यूजिक वीडियो ‘एक आसमान था’ रिलीज, अकांक्षा पुरी बोलीं- 'शानदार रहा अनुभव'

IANS | August 7, 2025 12:46 PM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अकांक्षा पुरी का नया म्यूजिक वीडियो ‘एक आसमान था’ गुरुवार को रिलीज हो चुका है। पुरी के मुताबिक इसका रफ वर्जन सुनकर उनके रोंगटे खड़े हो गए थे।

'मायासभा' में सशक्त महिला की भूमिका पर बोलीं दिव्या दत्ता- 'शानदार रहा अनुभव'

IANS | August 7, 2025 11:49 AM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्या दत्ता की वेब सीरीज 'मायासभा: द राइज ऑफ द टाइटन्स' बुधवार को रिलीज हो चुकी है। सीरीज में दिव्या सशक्त महिला के किरदार में हैं। उन्होंने पुरुष-प्रधान दुनिया में एक सशक्त महिला के किरदार निभाने के अनुभव को साझा किया।

'कौन बनेगा करोड़पति' का 17वां सीजन लेकर आ रहे अमिताभ बच्चन, बोले- 'घबराहट हो रही'

IANS | August 7, 2025 10:11 AM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर लोकप्रिय टेलीविजन क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 17वें सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। इस नए सीजन की शुरुआत 11 अगस्त को होगी। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया कि वह इस नए सफर को लेकर उत्साहित के साथ ही घबराए हुए भी हैं।