कुमार विश्वास और डॉक्टर मामले में आईएमए ने कहा, सार्वजनिक रूप से माफी मांगें कुमार विश्वास
गाजियाबाद, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों और एक निजी डॉक्टर के बीच कार निकालने को लेकर हुए विवाद में गाजियाबाद पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि दोनों ही मुकदमों में आरोपी 'अज्ञात' दर्शाए गए हैं।