बजरंग दल और विहिप ने 25 परिवारों की कराई घर वापसी
बागेश्वर, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। बागेश्वर में 25 परिवारों ने गुरुवार को बजरंग दल और विहिप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सनातन धर्म को अपनाया। ये वो 25 परिवार हैं जिन्होंने कुछ सालों पहले कुछ कारणों से हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपना लिया था। गायत्री मंत्र के जाप के साथ हिंदू धर्म में वापसी करने वाले लोग खुश नजर आए।