बरेली में फरियादी को बनाया 'मुर्गा', फोटो वायरल होने पर एसडीएम के खिलाफ बड़ा एक्शन
बरेली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली मीरगंज के एसडीएम ऑफिस में एक व्यक्ति के मुर्गा बने होने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले में एसडीएम को हटा दिया गया है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मीरगंज के एसडीएम ने फरियादी को जमीन पर बैठाकर उसका अपमान किया। शुरुआती जांच में लापरवाही मिली है।