यूपी में पूर्व सांसद के पुत्र को बेड न मिलने से मौत के मामले में विपक्ष ने सरकार को घेरा, उपमुखमंत्री ने लिया संज्ञान
लखनऊ, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भाजपा के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद के बेटे की मौत हो गई। आरोप है कि गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे पूर्व सांसद अपने बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बेड नहीं मिला, जिसकी वजह से इलाज नहीं मिल सका और मौत हो गई। इस मामले में काफी हंगामा हो गया है जहां मुख्य विपक्षी दल सपा ने सरकार पर सवाल उठाए हैं, वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पूरे मामले उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।