जाम से निजात दिलाने को तैयार होगा रीजनल कांप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान
नोएडा, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र के अलावा हापुड़, गाजियाबाद और बुलंदशहर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और दिल्ली से उसकी बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए रीजनल कांप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएपमी) की पहली बैठक नोएडा प्राधिकरण में हुई। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास , गाजियाबाद, हापुड़ , बुलंदशहर, न्यू नोएडा के अधिकारी शामिल हुए।