महाकुंभ से पहले प्रयागराज के द्वादश माधव मंदिरों का होगा कायाकल्प
लखनऊ, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तेज गति से काम कर रही है। सरकार के प्रमुख तीर्थस्थलों में मूलभूत सुविधाओं के विकास और विस्तार के कार्य में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब प्रयागराज के द्वादश माधव मंदिरों का भी कायाकल्प होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी पर्यटन विभाग प्रयागराज के सभी माधव मंदिरों के विकास को लेकर पूरा रोड मैप तैयार कर चुका है।