महिला का गुजारा भत्ता 5,000 से घटाकर 1,000 करने के झारखंड हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी
रांची, 25 सितंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के उस फैसले पर हैरानी जताई है, जिसमें एक महिला को उसके पूर्व पति द्वारा दी जाने वाली मेंटेनेंस की राशि 5,000 रुपए से घटाकर 1,000 रुपए प्रतिमाह कर दी गई थी। यह मामला झारखंड के गिरिडीह जिले का है।