उज्जैन में 2 बच्चों और पत्नी की हत्या के बाद शख्स ने की खुदकुशी
उज्जैन, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शख्स ने अपने बेटा-बेटी और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके बाद अपना गला रेत कर जान दे दी। वहीं दो बच्चों ने छत से कूद कर अपनी जान बचाई।