रतलाम में ‘सिर तन से जुदा‘ के नारे लगाने वालों पर होगी एनएसए कार्रवाई

IANS | August 11, 2023 1:36 PM

भोपाल/रतलाम, 11 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक विवादित पोस्ट पर मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और इस दौरान कथित तौर पर सिर से तन जुदा किए जाने वाले नारे भी लगाए। नारे लगाने वालों के खिलाफ सरकार अब राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्यवाही करने की तैयारी में है।

'कराची टू नोएडा' फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग शुरू, गुलाम हैदर को भेजा गया निमंत्रण

IANS | August 11, 2023 11:15 AM

नोएडा, 11 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन पर बनने वाली फिल्म 'कराची टू नोएडा' के गाने की रिकॉर्डिंग की शुरुआत हो गई है। रिकॉर्डिंग स्टूडियो का एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें महिला गायक गाने को रिकॉर्ड कर रही है।

शिवराज ने अनूपपुर में लगाई खटिया चौपाल

IANS | August 10, 2023 11:21 AM

 अनूपपुर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी महिलाओं के साथ खटिया चौपाल लगाई और उनके बीच सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को साझा करते हुए उनकी बात सुनी।

बिहार में हथियार के साथ 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, लेवी की रसीद भी बरामद

IANS | August 8, 2023 11:51 AM

औरंगाबाद, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने सोमवार की देर शाम दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और लेवी (रंगदारी) वसूलने की रसीद भी बरामद की गई है।

राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के लगाए गए मुफ्त मेगा हेल्थ कैम्प की विदेशों तक गूंज

IANS | July 29, 2023 3:36 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। देवरिया जिले के पिपरा बघेल क्षेत्र में आयोजित फ्री मेडिकल कैम्प में श्रीलंका के सड़क परिवहन, सूचना प्रसारण मंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. बंदूला गुणवरदने पहुंचे।

जान जोखिम में डाल कर चलती कार से रील बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

IANS | July 27, 2023 12:48 PM

गाजियाबाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाने का शौक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंचा रहा है। लेकिन फिर भी युवा तेज गाड़ियों पर स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गाजियाबाद में बीती रात तेज रफ्तार से चल रही एक कार की खिड़कियों से बाहर लटक कर स्टंटबाजी करते हुए कुछ युवकों का वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कार की नंबर प्लेट से कार मालिक तक पहुंच कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और उनकी कार सीज की है।

रांची में माकपा के आदिवासी नेता की हत्या पर बवाल, सड़क पर उतरे लोग

IANS | July 27, 2023 12:25 PM

रांची, 27 जुलाई (आईएएनएस)। रांची में सीपीआईएम के नेता सुभाष मुंडा की हत्या के खिलाफ जनाक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार रात आठ बजे बाइक पर आए अपराधियों ने उनपर उस वक्त गोलियों की बारिश कर दी थी, जब वे रांची के दलादिली चौक के पास अपने दफ्तर में बैठे थे। उनकी हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैली और देखते-देखते सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए।

कटिहार के बारसोई में स्थिति सामान्य, बड़े भाई को बचाने में गई थी छोटे भाई की जान

IANS | July 27, 2023 12:23 PM

कटिहार, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार के बारसोई में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ बुधवार को लोगों के उग्र प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दूसरे युवक ने बुधवार की रात अस्पताल में दम तोड दिया।

झारखंड पुलिस की महिला बैंड शादियों में भी बजाएगी बाजा, बुकिंग की रेट लिस्ट जारी

IANS | July 26, 2023 1:48 PM

रांची, 26 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड पुलिस की महिला बैंड पार्टी अब शादी-विवाह या खुशी के अन्य मौकों पर भी बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-10 की ओर से बकायदा इश्तेहार जारी किए गया है।

पाकिस्तान जाकर शादी करने वाली अंजू के पिता ने कहा, हमारे लिए तो मर गई

IANS | July 26, 2023 11:17 AM

ग्वालियर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान जाकर अपने फेसबुक फ्रेंड से निकाह करने वाली अंजू का ग्वालियर से नाता है। अंजू के इस कदम से पूरा परिवार दुखी है और आक्रोशित भी। उसके पिता गया प्रसाद का कहना है कि उनके लिए तो वह मर गई है। अंजू का परिवार ग्वालियर के पास टेकनपुर बीएसएफ अकादमी के नजदीक बसे बोना गांव का निवासी है। उसके पिता और मायके के सदस्य यहीं रहते हैं।