देहरादून के सुसवा नदी पर बना बुल्लावाला पुल क्षतिग्रस्त, आवाजाही बंद
देहरादून, 17अगस्त (आईएएनएस)। देहरादून में भारी बारिश का कहर जारी है। पुल तेज बहाव और कटाव के चलते क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं सुसवा नदी पर बना बुल्लावाला पुल भी तेज बहाव के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके बाद भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।