शिवराज ने अनूपपुर में लगाई खटिया चौपाल
अनूपपुर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी महिलाओं के साथ खटिया चौपाल लगाई और उनके बीच सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को साझा करते हुए उनकी बात सुनी।
अनूपपुर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी महिलाओं के साथ खटिया चौपाल लगाई और उनके बीच सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को साझा करते हुए उनकी बात सुनी।
औरंगाबाद, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने सोमवार की देर शाम दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और लेवी (रंगदारी) वसूलने की रसीद भी बरामद की गई है।
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। देवरिया जिले के पिपरा बघेल क्षेत्र में आयोजित फ्री मेडिकल कैम्प में श्रीलंका के सड़क परिवहन, सूचना प्रसारण मंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. बंदूला गुणवरदने पहुंचे।
गाजियाबाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाने का शौक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंचा रहा है। लेकिन फिर भी युवा तेज गाड़ियों पर स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गाजियाबाद में बीती रात तेज रफ्तार से चल रही एक कार की खिड़कियों से बाहर लटक कर स्टंटबाजी करते हुए कुछ युवकों का वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कार की नंबर प्लेट से कार मालिक तक पहुंच कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और उनकी कार सीज की है।
रांची, 27 जुलाई (आईएएनएस)। रांची में सीपीआईएम के नेता सुभाष मुंडा की हत्या के खिलाफ जनाक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार रात आठ बजे बाइक पर आए अपराधियों ने उनपर उस वक्त गोलियों की बारिश कर दी थी, जब वे रांची के दलादिली चौक के पास अपने दफ्तर में बैठे थे। उनकी हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैली और देखते-देखते सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए।
कटिहार, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार के बारसोई में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ बुधवार को लोगों के उग्र प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दूसरे युवक ने बुधवार की रात अस्पताल में दम तोड दिया।
रांची, 26 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड पुलिस की महिला बैंड पार्टी अब शादी-विवाह या खुशी के अन्य मौकों पर भी बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-10 की ओर से बकायदा इश्तेहार जारी किए गया है।
ग्वालियर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान जाकर अपने फेसबुक फ्रेंड से निकाह करने वाली अंजू का ग्वालियर से नाता है। अंजू के इस कदम से पूरा परिवार दुखी है और आक्रोशित भी। उसके पिता गया प्रसाद का कहना है कि उनके लिए तो वह मर गई है। अंजू का परिवार ग्वालियर के पास टेकनपुर बीएसएफ अकादमी के नजदीक बसे बोना गांव का निवासी है। उसके पिता और मायके के सदस्य यहीं रहते हैं।
गुवाहाटी, 25 जुलाई (आईएएनएस)। असम के गोलाघाट कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों की हत्या करने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
रायपुर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में इंसान के साथ मवेशियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। अब यहां मवेशियों के इलाज के लिए जल्द ही मोबाईल वेटनरी वाहन प्रारंभ किए जाएंगे।