झारखंड की बहू बन गयी पोलैंड की बारबरा पोलाक, रजिस्ट्रार ऑफिस ने दिया मैरिज सर्टिफिकेट
रांची, 9 सितंबर (आईएएनएस)। पोलैंड की महिला बारबरा पोलाक झारखंड के हजारीबाग जिले की बहू बन गई हैं। हजारीबाग के रहने वाले मो. शादाब के साथ उनकी शादी पर आधिकारिक तौर पर मुहर लग गई है। उन्हें हजारीबाग के निबंधन कार्यालय ने शादी का सर्टिफिकेट दे दिया है।