दुनिया भर में रिकॉर्ड 114 मिलियन लोग विस्थापित : संयुक्त राष्ट्र
जिनेवा, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने कहा है कि सितंबर के अंत तक वैश्विक स्तर पर युद्ध, उत्पीड़न, हिंसा और मानवाधिकारों के उल्लंघन से विस्थापित लोगों की संख्या 114 मिलियन से अधिक होने की संभावना है।