पूर्वांचल के किसानों को पपीते की खेती कर रही मालामाल
गोरखपुर, 29 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्वांचल में गोरखपुर के किसान अब पपीते की खेती कर मालमाल हो रहे हैं। बेलीपार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) की पहल ने कृषकों को इसकी खेती के लिए प्रेरित किया है। यदि वैज्ञानिक ढंग से इसकी खेती को बड़े स्तर से किया जाए तो यहां की गरीबी से निजात मिल सकती है।