गुजरात में स्वामित्व योजना: अब मुफ्त मिलेगी संपत्ति की सनद, 25 लाख ग्रामीणों को राहत

IANS | July 21, 2025 10:08 AM

गांधीनगर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 'स्वामित्व योजना' के तहत ग्रामीण संपत्ति धारकों को उनकी रिहायशी संपत्ति के मालिकाना हक को दर्शाने वाली 'सनद' (स्वामित्व प्रमाण पत्र) मुफ्त प्रदान करने का ऐलान किया है।

सावन का भौम प्रदोष: शिव संग हनुमान कृपा पाने का मंगलकारी योग!

IANS | July 21, 2025 9:14 AM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाता है। आस्थावान महादेव की कृपा पाने के लिए व्रत करते हैं। इस दिन सूर्य कर्क राशि में रहेंगे और चंद्रमा सुबह 08 बजकर 15 मिनट से वृषभ राशि में रहेंगे, इसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 21 से 23 जुलाई तक यातायात व्यवस्था में बदलाव

IANS | July 21, 2025 8:58 AM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों के चलते 21 जुलाई (सोमवार) सुबह 8 बजे से 23 जुलाई (बुधवार) सुबह 8 बजे तक कुछ प्रमुख सड़कों पर यातायात बंद करने की घोषणा की है। इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, सेवा और सशक्तिकरण से बनाई पहचान

IANS | July 20, 2025 2:11 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। 21 जुलाई 2007 ये वो तारीख है, जो भारतीय राजनीति के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई। यह वह ऐतिहासिक दिन था जब प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने राष्ट्रपति चुनाव में विजय हासिल कर भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम थी, बल्कि यह भारतीय समाज के प्रगतिशील दृष्टिकोण का भी प्रतीक बनी।

सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- यात्रा को बदनाम करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

IANS | July 20, 2025 1:27 PM

लखनऊ, 20 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर मेरठ पहुंचे। हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों से सतर्क और जिम्मेदार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां श्रद्धा और भक्ति का माहौल है, वहां कुछ लोग इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होगी।

स्मृति शेष : इंकलाब की गूंज में खो गया एक सच्चा क्रांतिकारी, जिसे इतिहास ने याद तो किया, पर देश ने नहीं पहचाना

IANS | July 19, 2025 9:55 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। जब हम भगत सिंह का नाम सुनते हैं, तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। लेकिन, बहुत कम ही लोग जानते हैं कि उस 'इंकलाब जिंदाबाद' की गूंज में एक और आवाज थी, जो उतनी ही बुलंद और प्रभावी थी। नाम था बटुकेश्वर दत्त। भगत सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाला साथी, असेंबली बम कांड का नायक और 'हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन' का सच्चा सिपाही! लेकिन, आज उनकी पुण्यतिथि पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आजाद भारत ने उन्हें वह सम्मान दिया, जिसके वे हकदार थे?

नदी की धारा के मध्य जहां एक साथ हजारों शिवलिंग मौजूद, पानी का स्तर कम होते ही देते हैं महादेव भक्तों को दर्शन

IANS | July 19, 2025 8:37 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। शिव का संसार कितना अद्भुत है, इस बात का अंदाजा इससे लगाइए कि भारत में ऐसी जगह भी है जहां नदी की धारा के बीच हजारों की संख्या में शिवलिंग मौजूद हैं। जैसे ही इस नदी का जलस्तर कम होता है, लोगों को इन हजारों शिवलिंग के दर्शन एक साथ हो जाते हैं। हालांकि नदी के किनारे के शिवलिंग तो लोगों को हर मौसम में दर्शन के लिए मौजूद रहते हैं।

जयंती विशेष: आजादी के लिए नौकरी छोड़ी, जेल गए मगर हिम्मत न हारी, खूबचंद बघेल की प्रेरणादायक कहानी

IANS | July 18, 2025 3:43 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की धरती ने कई महान सपूतों को जन्म दिया है, जिनमें खूबचंद बघेल का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। वे छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे नेता थे, जिन्होंने न केवल राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया, बल्कि क्षेत्रीय अस्मिता, कृषक कल्याण और सांस्कृतिक जागरूकता को भी एक नई दिशा दी। हर वर्ष 19 जुलाई को महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और कृषक नेता खूबचंद बघेल की जयंती मनाई जाती है।

शिव का ऐसा अद्भुत धाम, जहां मंदिर के पत्थर से आती है डमरू की आवाज

IANS | July 18, 2025 8:40 AM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। देवाधिदेव महादेव का संसार बड़ा अद्भुत है। देश में शिव के प्रसिद्ध धामों की श्रृंखला बहुत बड़ी है। इसके साथ ही शिव के कुछ ऐसे भी धाम हैं जो इतने रहस्यमयी हैं जिनके बारे में सुनकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसके साथ ही शिव के कुछ ऐसे धाम भी हैं जिनके चमत्कार के सामने विज्ञान भी नतमस्तक हो जाता है। भारत में 'देव भूमि' के नाम से मशहूर और बर्फीले पहाड़ों का प्रांत कहकर संबोधित होने वाले हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा ही शिव मंदिर है जो रहस्यों से भरा पड़ा है। इस मंदिर के पत्थर से डमरू की आवाज आती है।

जयंती विशेष : भारत की पहली महिला डॉक्टर, जिन्होंने महिलाओं के लिए खोले शिक्षा और स्वतंत्रता के द्वार

IANS | July 17, 2025 6:35 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। जब 19वीं सदी का भारत स्त्री शिक्षा को पाप समझता था और महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर नहीं निकलती थीं। उस दौर में एक स्त्री ने न केवल पितृसत्ता को चुनौती दी, बल्कि इतिहास के पन्नों पर अपने साहस, बुद्धिमत्ता और कर्मठता से अमिट छाप छोड़ी। उनका नाम था डॉ. कादम्बिनी गांगुली, भारत की पहली महिला स्नातक, पहली महिला चिकित्सक और एक अद्वितीय समाज सुधारिका। उनका जन्म महज एक तारीख नहीं, बल्कि भारतीय नारी शक्ति के पुनर्जागरण की शुरुआत है। 18 जुलाई का दिन उनकी जयंती मनाने से कहीं बढ़कर उस विचार और संघर्ष को सम्मान देने का क्षण है, जिसने भारत में महिलाओं की शिक्षा, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की नींव रखी।