अहमदाबाद विमान हादसा: प्रत्यक्षदर्शी आकाश पटनी ने कहा, 'जो देखा वो खौफनाक था'

IANS | June 14, 2025 1:32 PM

अहमदाबाद, 14 जून (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शी आकाश पटनी ने कहा कि वह मंजर बहुत ही भयावह था, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद सेवा में जुटे आरएसएस कार्यकर्ता, मानवता की सेवा कर रहे स्वयंसेवक

IANS | June 13, 2025 11:53 PM

अहमदाबाद, 13 जून (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे के बाद देश भर में मातम का माहौल है। प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं राहत-बचाव कार्य में लगी हुई हैं। इसी बीच, कुछ ऐसे चेहरे और संगठन भी हैं जो बिना किसी प्रचार के निःस्वार्थ भाव से सेवा में लगे हुए हैं।

पीएम मोदी ने विजय रूपाणी के परिवार से की मुलाकात, उनके साथ बिताए वक्त को किया याद

IANS | June 13, 2025 4:00 PM

अहमदाबाद, 13 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक संदेश साझा करते हुए विजयभाई के साथ अपने लंबे समय के रिश्ते और उनके योगदान को याद किया।

प्रणम्य शिरसा देवं...’संकष्टी चतुर्थी’ पर गजानन की ऐसे करें पूजा, प्रसन्न होंगे गौरीपुत्र

IANS | June 13, 2025 12:47 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। प्रणम्य शिरसा देवं गौरी पुत्र विनायकं... भूत और गण आदि के देव और उमा के पुत्र भक्तों के शोक का न केवल नाश करते हैं बल्कि विघ्न बाधा को भी खत्म करते हैं। बाबा विश्वनाथ के दिए वरदान के अनुसार जो कोई भी सर्वप्रथम गजानन की पूजा करता है, उसे किसी तरह की समस्याओं या बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता। 14 जून को ‘संकष्टी चतुर्थी’ है। गौरी पुत्र को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजन और पाठ का महात्म्य है।

‘उनका स्वभाग बहुत ही सरल था’, पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर बोले उनके कर्मचारी विजयभाई

IANS | June 13, 2025 9:51 AM

राजकोट, 13 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। उनके निधन से पूरा गुजरात दुखी है। पूर्व सीएम के निधन पर उनके यहां बीते 25 साल से काम कर रहे विजयभाई ने दुख जताया है।

अहमदाबाद विमान हादसा: लंदन में बच्चे कर रहे थे इंतजार, लौटते वक्त खुश थी रूपल पटेल, दर्दनाक घटना में गई जान

IANS | June 13, 2025 9:23 AM

खेड़ा, 13 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए दुखद विमान हादसे से देशवासी स्तब्ध हैं। विमान दुर्घटना के समय उसमें सवार 242 लोगों में गुजरात के खेड़ा जिले के 17 लोग थे। फिलहाल जिले में शोक का माहौल है। 17 मृतकों में उत्तरसंडा की एक महिला रूपल बेन पटेल भी शामिल थीं। लंदन में पति और बच्चे रूपल पटेल के लौटने का इंतजार कर रहे थे।

बर्थडे स्पेशल : 93 साल के हो गए मैट्रो मैन श्रीधरन, देश को एक-दो नहीं दिए कई अनुपम उपहार

IANS | June 11, 2025 3:19 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। ये जो आप फर्र से दिल्ली के इस कोने से उस कोने पहुंच जाते हैं न इसका बड़ा कारण वो मेट्रो है जो इलातुवलापिल यानी ई श्रीधरन की देन है। श्रीधरन जिनका 12 जून को जन्मदिन है। ईमानदारी, धुन के पक्के और छोटे लक्ष्य रख बड़ा कारनामा कर गुजरने का नाम है केरल के पलक्कड़ में जन्मे ई श्रीधरन का! ऐसे सिविल इंजीनियर जिन्होंने अपने दिमाग और अटूट विश्वास के बल बूते वो कर दिखाया जो अनुपम, अद्भुत और अद्वितीय है। एमएस अशोकन की किताब 'कर्मयोगी' में मैट्रो मैन की खूबियां बताई गई हैं। इसी में लिखा है कि काम के प्रति समर्पित श्रीधरन ने कभी 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं किया।

भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की आय वित्त वर्ष 26 में 8 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट

IANS | June 9, 2025 8:05 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की आय वित्त वर्ष 26 में 6-8 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। यह जानकारी सोमवार को जारी आईसीआरए की रिपोर्ट में दी गई।

पीएम मोदी की याददाश्त कंप्यूटर की हार्ड डिस्क जैसी : पद्म भूषण तेजस पटेल

IANS | June 9, 2025 1:31 PM

गांधीनगर, 9 जून (आईएएनएस)। पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार विजेता डॉ. तेजस पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में पीएम मोदी के व्यक्तित्व, उनकी कार्यशैली और देश के लिए उनके योगदान को अनोखा बताया।

पीएम मोदी की सोच ने ग्रामीण प्रतिभाओं को दिया सम्मान, आयुष्मान योजना से मिला लाभ : पद्मश्री डॉ योगी ऐरन

IANS | June 9, 2025 12:34 PM

देहरादून, 9 जून (आईएएनएस)। 84 वर्षीय पद्मश्री पुरस्कार विजेता और प्लास्टिक सर्जन डॉ. योगी ऐरन ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।