भागलपुर शहरी क्षेत्र में 4,266 लोगों ने लिया पीएम स्वनिधि योजना का लाभ

IANS | June 1, 2025 6:19 PM

भागलपुर, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर में 'पीएम स्वनिधि' योजना के तहत कई स्ट्रीट वेंडरों को लाभ मिला है। इससे उनके जीवन में बदलाव आया है। लाभार्थी अपना रोजगार खड़ा कर आत्मनिर्भर बन गए हैं। इस योजना से भागलपुर की शहरी आबादी में नगर निगम इलाके के तकरीबन 4,266 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं।

वित्त वर्ष 2025 में भारत की घरेलू बचत बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान : रिपोर्ट

IANS | May 30, 2025 4:26 PM

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। एसबीआई की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा रुझानों के आधार पर वित्त वर्ष 2025 में भारत के घरेलू क्षेत्र की नेट फाइनेंशियल सेविंग 22 लाख करोड़ रुपए तक और ग्रॉस नेशनल डिस्पॉजेबल इनकम (जीएनडीआई) के 6.5 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।

सिक्किम को सौगात मिलने पर लोगों ने जताई खुशी, कहा- उम्मीद है कि पीएम मोदी जल्द आएंगे

IANS | May 29, 2025 3:25 PM

गंगटोक, 29 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिक्किम में वर्चुअली कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। हालांकि, वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिक्किम रवाना हो गए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री गंगटोक नहीं पहुंच पाए। इसके बावजूद इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने सिक्किम को मिली सौगात पर खुशी जाहिर की।

14 साल की अथक मेहनत और लिख डाली उर्दू में रामायण, रचयिता विनय बाबू हैं मिसाल

IANS | May 29, 2025 2:20 PM

बाराबंकी, 29 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के छोटे से गांव असगरनगर मजीठा के रहने वाले विनय बाबू ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। जूनियर हाईस्कूल तक पढ़े विनय बाबू ने उर्दू भाषा में रामायण का भावानुवाद कर एक मिसाल कायम की है। उन्हें उर्दू और शेरो-शायरी से इतना गहरा लगाव हो गया कि उन्होंने पूरे 14 साल का वक्त इस कार्य में लगा दिया।

बेंगलुरु : रमैया यूनिवर्सिटी में 'युवा शक्ति, भारत की शक्ति' कार्यक्रम का आयोजन

IANS | May 28, 2025 6:51 PM

बेंगलुरु, 28 मई (आईएएनएस)। रमैया यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज (आरयूएएस) ने बुधवार को 'युवा शक्ति, भारत की शक्ति– एक युवा, एक राष्ट्र, एक संकल्प' नामक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसे एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) द्वारा संचालित किया गया।

पीएम मोदी के 'स्वदेशी मंत्र' को अपनाएगा गांधीनगर, लोग बोले- ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे

IANS | May 27, 2025 3:34 PM

गांधीनगर, 27 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गांधीनगर में 'गुजरात शहरी विकास योजना' के 20वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लिया। यहां उन्हें सुनने और देखने सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। पीएम मोदी ने एक बार फिर 'वोकल फॉर लोकल' का मंत्र दिया। गांधीनगर वासियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें काफी प्रेरित किया है।

'क्या वे शराब का नाम ईसा मसीह या पैगंबर के नाम पर रखने की हिम्मत करेंगे?', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रेडिको खेतान पर साधा निशाना

IANS | May 26, 2025 11:42 PM

कुल्लू, 26 मई (आईएएनएस)। शराब निर्माता रेडिको खेतान के खिलाफ सोमवार को भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। कंपनी ने अपनी प्रीमियम सिंगल माल्ट व्हिस्की का नाम ‘त्रिकाल’ रखा है, जो भगवान शिव और सनातन धर्म परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ शब्द है। इस कदम का प्रमुख संतों, धार्मिक निकायों और राजनीतिक नेताओं ने विरोध किया, जिन्होंने इसे हिंदू मान्यताओं का सीधा अपमान बताया।

वित्तीय सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाएं स्वायत्तता प्राप्त कर सकती हैं : वूमेन लीडरशिप सीरीज में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

IANS | May 26, 2025 3:49 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए उनके वित्तीय सशक्तिकरण पर जोर दिया है।

ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर 2025 पुरस्कार से सम्मानित हुए ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु

IANS | May 26, 2025 3:35 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। मशहूर भारतीय योगी और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु को कनाडा इंडिया फाउंडेशन (सीआईएफ) ने ‘ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर 2025’ पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें 'कॉन्शियस प्लेनेट मूवमेंट' के जरिए मानव चेतना को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उनके योगदान के लिए दिया गया।

वलसाड- दाहोद के बीच दौड़ी ट्रेन, लोगों ने पीएम मोदी का जताया आभार, बोले 'समय और पैसे की होगी बचत'

IANS | May 26, 2025 1:49 PM

वलसाड, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को गुजरात दौरे के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस सहित दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसमें से एक ट्रेन वलसाड से सीधे दाहोद के लिए शुरू की गई। स्‍थानीय निवासी गदगद हैं। उनके मुताबिक इससे आदिवासी समुदाय के लोगों को बहुत फायदा होगा। वलसाड की जनता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उनका मत है कि इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।