गुजरात : ‘प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सौभाग्य की बात’, बोले कर्नल सोफिया कुरैशी के माता-पिता

IANS | May 26, 2025 1:17 PM

वडोदरा, 26 मई (आईएएनएस)। गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में शामिल होने के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने खुद को सौभाग्यशाली बताया। परिजनों ने कहा कि यह हर किसी के नसीब में नहीं होता कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिले। लेकिन, यह हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है कि हमें प्रधानमंत्री को आमने-सामने देखने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने पत्रकारों से बातचीत में अपना सुखद अनुभव साझा किया।

चीड़ की छाल पर रचते हैं कला की नई इबारत, दिव्यांग जीवन चंद्र जोशी की जज्बे को पीएम मोदी ने किया सलाम

IANS | May 25, 2025 6:23 PM

हल्द्वानी, 25 मई (आईएएनएस)। चीड़ की छाल को लोग आमतौर पर बेकार समझते हैं, लेकिन उत्तराखंड की हल्द्वानी के रहने वाले जीवन चंद्र जोशी अपनी कास्ट कला से लकड़ी में जान डालने का काम कर रहे हैं। बिना किसी आधुनिक औजार के पूरी तरह अपने हाथों से वह छाल पर ऐसी जीवंत आकृतियां उकेरते हैं जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ जैसे तीर्थस्थलों की झलक, पारंपरिक ढोल-नगाड़े, वाद्य यंत्र, शंख, शिवलिंग, भारत का नक्शा जैसी अनेक कलाकृतियां वह इस छाल से बना चुके हैं।

'ड्रोन ऑपरेटर' नहीं ‘स्‍काई वॉरियर्स’ कहिए, खेती में नई क्रांति ला रहीं ये महिलाएं: पीएम मोदी

IANS | May 25, 2025 12:05 PM

नई दिल्‍ली, 25 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। ऑपरेशन सिंदूर, स्टार्ट-अप से लेकर वोकल फॉर लोकल के प्रभाव का उल्लेख किया तो तेलंगाना कि 'स्काई वॉरियर्स' के अद्भुत कौशल को सराहा।

आईटीबीपी टीम बनी मिसाल, स्वच्छता के संकल्प से पहाड़ जैसी चुनौतियों को दी मात : पीएम मोदी

IANS | May 25, 2025 11:50 AM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र किया। पीएम मोदी ने भरोसे के साथ कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी लोग इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

मध्य प्रदेश : मुद्रा योजना से लाभान्वित हो रहे शाजापुर के निवासी, सरकार का जताया आभार

IANS | May 24, 2025 9:53 PM

शाजापुर, 24 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की तरफ से आम जनमानस को ध्यान में रखकर कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक है 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना'। इस योजना से मध्य प्रदेश के शाजापुर के निवासी भी लाभान्वित हो रहे हैं।

बिहार : 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता से प्रेरित मैंगो मैन ने नई किस्म को 'सिंदूर आम' का दिया नाम

IANS | May 24, 2025 9:44 PM

भागलपुर, 24 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता की चर्चा देश-दुनिया में हो रही है। बिहार के भागलपुर के 'मैंगों मैन' नाम से मशहूर किसान अशोक चौधरी ने नई किस्म के आम का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' के नाम पर 'सिंदूर आम' रखा है।

काशी की बनारसी साड़ियों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की वीरता की झलक

IANS | May 22, 2025 6:37 PM

वाराणसी, 22 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की गूंज काशी की गलियों और बाजारों में भी सुनाई दे रही है। बनारस की पहचान मानी जाने वाली बनारसी साड़ियों पर इस ऑपरेशन की थीम उकेरी जा रही है, जो लोगों को आकर्षित कर रही है।

बिहार : पति की मृत्यु के बाद आत्मनिर्भर बनीं तारा देवी, जीविका से संवारा भविष्य

IANS | May 21, 2025 11:27 PM

जमुई, 21 मई (आईएएनएस)। बिहार के जमुई शहर के भजोर गांव की रहने वाली तारा देवी लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। साल 2022 में एक सड़क हादसे में अपने पति मुकेश सिंह को खोने के बाद, जहां कई महिलाएं टूट जाती हैं, वहीं तारा देवी ने हालात से लड़ने का साहस दिखाया और अपने परिवार को आत्मनिर्भरता की राह पर ले गईं।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना : बगहा में लोगों को मिल रही फ्री बिजली, सरकार दे रही सब्सिडी

IANS | May 17, 2025 9:49 PM

बगहा (बिहार), 17 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत बिहार के बगहा क्षेत्र में उपभोक्ताओं को सोलर एनर्जी के माध्यम से मुफ्त बिजली मुहैया कराई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी घरों को सोलर योजना से जोड़ना है।

एक बच्ची का प्यार बना लाखों सौतेली मांओं की पहचान का दिन, जानें 'स्टेप मदर्स डे' का इतिहास

IANS | May 17, 2025 1:41 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। हाल ही में, 11 मई को पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया गया। यह दिन हर उस मां के लिए होता है जो अपने बच्चों को जन्म देती है और अब 18 मई को 'स्टेपमदर्स डे' मनाया जाएगा। यह दिन उन सौतेली मांओं के लिए है जो किसी बच्चे को जन्म तो नहीं देतीं, लेकिन उसे पूरे दिल से अपनाती हैं। यह दिन अमेरिका में मनाया जाता है। सौतेली मां के लिए बच्चों का भरोसा जीतना और मां जैसी भूमिका निभाना आसान नहीं होता। लेकिन फिर भी वह कोशिश करती हैं कि बच्चे कभी मां की कमी महसूस न करें। वह मां की जगह तो नहीं ले सकतीं, लेकिन मां जैसा प्यार और सहारा जरूर देती हैं।