प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से सशक्त हुए नीमच के विष्णु सेन, व्यवसाय का किया विस्तार

IANS | April 18, 2025 11:37 AM

नीमच, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की पारंपरिक कला और शिल्प को बढ़ावा देने वाली प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अब देश के कारीगरों और शिल्पकारों के जीवन में बदलाव ला रही है। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक हुनर को संरक्षित करना और इससे जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | April 18, 2025 10:20 AM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन दिनों एक्शन में नजर आ रही हैं। स्कूल में फीस बढ़ोतरी का मुद्दा, यमुना की सफाई, दिल्ली में पानी और बिजली सप्लाई जैसे अहम मुद्दों को लेकर वह काफी एक्टिव हैं। इन्हीं सब मुद्दों पर सीएम रेखा गुप्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की।

काशी का नाग कूप, पाताल लोक से है सीधा कनेक्शन, पूजन से दूर होते हैं कालसर्प-वास्तु दोष

IANS | April 17, 2025 12:57 PM

वाराणसी, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। “गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजंगतुंगमालिकाम्‌…” रावण की रचना ‘शिव तांडव’ में भोलेनाथ के अद्वितीय रूप का वर्णन है। बाबा अपने गले में सर्पों का हार पहने हैं... जहां-जहां भोलेनाथ, वहां-वहां उनके परम भक्त नाग देव। ऐसे में भला शिव की निराली नगरी काशी की बात कैसे न की जाए। जहां एक तरफ संकरी गलियों में सहजता से चलते सांड मिल जाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर धर्मनगरी में स्थित है नाग कूप, जिसका द्वार सीधा नागलोक में खुलता है।

शिव की काशी पर मोहित हो गई थीं 64 योगिनियां, यहीं बस गईं, अब चौसट्टी देवी के रूप में होती है पूजा

IANS | April 16, 2025 1:25 PM

वाराणसी, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। “देखी तुमरी काशी, जहां विराजैं विश्वनाथ विश्वेश्वरजी अविनाशी…” हिंदी साहित्यकार भारतेन्दू हरिश्चंद्र की यह कविता काशी की सुंदरता का उल्लेख करती है। इसी सुंदरता और निरालेपन को देखने के लिए हर साल 10 करोड़ से ज्यादा पर्यटक शिवनगरी पहुंचते हैं। धार्मिक ग्रंथ बताते हैं कि 64 योगिनियां भी काशी आई थीं। मगर, उन्हें यह नगरी इतनी प्रिय लगी कि वे यहीं पर रह गईं। माता की चौसट्टी देवी के रूप में पूजा होती है।

हैदराबाद में जन्मी डॉक्टर अमेरिका में एसीपी फेलोशिप से सम्मानित

IANS | April 14, 2025 5:40 PM

पिट्सबर्ग (अमेरिका)/हैदराबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में रहने वाली और मूल रूप से तेलंगाना की एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. दिव्या सिस्टला को फेलो ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन (एफएसीपी) की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है, जो इंटरनल मेडिसिन के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।

हिसार -अयोध्या फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब श्रीकृष्ण की पावन भूमि, श्रीराम जी की भूमि से सीधी जुड़ी

IANS | April 14, 2025 10:59 AM

हिसार, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार को पहले एयरपोर्ट की सौगात दी। उन्होंने एयरपोर्ट से हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और बटन दबाकर नए टर्मिनल का शिलान्यास भी किया। हरियाणावासियों को इस शुभ दिन की बधाई देते हुए उन्होंने कहा, "यह शुरुआत हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।"

हरियाणा दौरे पर पीएम मोदी, प्रदेश को देंगे 7100 करोड़ की सौगात

IANS | April 14, 2025 9:11 AM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर हरियाणा के दौरे पर हैं। इस खास मौके पर वह राज्य को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। पीएम मोदी सबसे पहले हिसार पहुंचेंगे, यहां वह महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए सीधी हवाई सेवा की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

सेना की मदद से रौशन हुआ कश्मीर का सीमावर्ती सिमारी गांव

IANS | April 13, 2025 9:09 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर की दुर्गम कर्नाह घाटी में बसे सीमावर्ती गांव सिमारी की पहचान अब तक उसकी दुर्गमता और अंधेरे से थी। सेना की मदद से अब यहां एक बड़ा परिवर्तन आया है। यहां सेना ने सौर ऊर्जा से न केवल सभी घरों को रौशन किया बल्कि जिंदगियों को भी बदल डाला है।

अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डॉ. बी.आर. अंबेडकर पर राष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

IANS | April 13, 2025 7:40 PM

सोनीपत (हरियाणा), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कहा है कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर महज दूसरे देशों से कुछ विचार लेकर संविधान का प्रारूप तैयार करने वाले एक व्यक्ति मात्र नहीं थे, बल्कि वह संविधान में कुछ ऐसे दृष्टिकोण और समझ लाना चाहते थे, जो आज संविधान में व्याप्त हैं और इसकी कार्यप्रणाली को विचारधाराओं से अलग बनाते हैं तथा समानता, न्याय, बंधुत्व और शासन पर आधारित हैं।

बेजुबानों को घर में रखकर आप खुद पर कर रहे एहसान! रिसर्च में दावा खुशियां बढ़ती हैं

IANS | April 13, 2025 11:45 AM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अगर आपको बेजुबानों से प्यार है और उन्हें अपनी जिंदगी में शामिल करने की ख्वाहिश है, तो यह रिसर्च आपके 'सुविचारों' पर मुहर लगाती है। 'सोशल इंडिकेटर्स रिसर्च' नामक पत्रिका में प्रकाशित इस नए शोध में 'बेशर्तिया प्यार' का रिजल्ट सॉलिड है! स्टडी कहती है कि पालतू जानवर रखने वाले लोगों की संतुष्टि का स्तर एक से सात के पैमाने पर तीन से चार अंक तक बढ़ जाता है।