पीएम मोदी का 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल दौरा, करोड़ों रुपये की देंगे सौगात
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। बिहार के मोतिहारी और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।