जहां पूजे जाते हैं भगवान राम के ईष्ट, जो ज्योतिर्लिंग होने के साथ चार धाम में भी रखता है अपना स्थान

IANS | July 8, 2025 8:40 AM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। देवों के देव महादेव जिनको पूजते थे और जो खुद महादेव की पूजा करते थे, यानी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम, उनके नाम से जुड़ा द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग को लेकर कहा जाता है कि इनका नाम रामेश्वर इसलिए पड़ा कि जो प्रभु राम के ईश्वर हैं, यानी रामेश्वर, वहीं दूसरी तरफ पुराणों के अनुसार भगवान भोलेनाथ ने इस ज्योतिर्लिंग के बारे में कहा, "राम: ईश्वर: यस्य, स: रामेश्वर:।" यानी भगवान शिव के अनुसार भगवान राम जिसके ईश्वर हैं, वही रामेश्वर (शिव) हैं।

प्रसिद्ध पर्वतारोही अनीता कुंडू: बुलंद हौसलों के बूते तय किया कठिन सफर, पहाड़ों से भी ऊंची है कहानी

IANS | July 7, 2025 12:43 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। 8 जुलाई... ये सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उस साहसी बेटी की पैदाइश का दिन है, जिसने जिंदगी की सबसे ऊंची चुनौतियों को भी अपने कदमों के नीचे कर दिया। अनीता कुंडू ये सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक प्रेरणा और जीवित मिसाल है। उन्होंने सिर्फ पहाड़ों को फतह नहीं किया, समाज की सोच को भी नई ऊंचाई दी। आज वो जज्बे, संघर्ष और बुलंदियों को छूने की जिद का प्रतीक हैं।

चित्तौड़गढ़: मन्नत पूरी होने पर कारोबारी ने मंदिर में चढ़ाई चांदी से बनी पेट्रोल पंप मशीन

IANS | July 7, 2025 12:22 PM

चित्तौड़गढ़, 7 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से श्रद्धा और आस्था से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी की मन्नत पूरी हुई तो उसने मंदिर में चांदी से बनी पेट्रोल पंप मशीन चढ़ाई है। इस कारोबारी ने चांदी से बनी पेट्रोल पंप मशीन के साथ सांवरिया सेठ को छप्पन भोग अर्पित किए।

अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 4 दिन में दर्शनार्थियों की संख्या 70 हजार के पार

IANS | July 7, 2025 8:45 AM

श्रीनगर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। पिछले चार दिनों में 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की, जबकि 8,605 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था सोमवार को कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।

जहां ज्योतिर्लिंग स्वरूप में एक साथ विराजते हैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश, यहां महादेव की कृपा से निकली 'दक्षिण गंगा'

IANS | July 7, 2025 8:32 AM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। महादेव का सातवां ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर, नाम से ही स्पष्ट हो जाता है कि यहां एक साथ ज्योतिर्लिंग स्वरूप में ब्रह्मा, विष्णु और महेश विराजते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग का क्षेत्र वह विशेष क्षेत्र है जहां कालसर्प दोष निवारण के लिए विशेष पूजा होती है।

कैप्टन विक्रम बत्रा: कारगिल का शेर, जिसने देश के लिए जान न्यौछावर कर दी

IANS | July 6, 2025 11:51 AM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। कैप्टन विक्रम बत्रा, एक ऐसा नाम है जो शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कारगिल युद्ध के दौरान दुर्गम चोटियों पर विजय पाने वाले इस जांबाज योद्धा ने न सिर्फ दुश्मनों को धूल चटाई, बल्कि अपने अदम्य साहस और नेतृत्व से देश के करोड़ों दिलों को छू लिया। हिमाचल की वादियों से उठकर तिरंगे की शान के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले 'शेरशाह' ने साबित कर दिया कि वतन से बढ़कर कुछ नहीं। 7 जुलाई को उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और इतिहास में अमर हो गए।

देवशयनी एकादशी: काशी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी

IANS | July 6, 2025 11:43 AM

वाराणसी, 6 जुलाई (आईएएनएस)। सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाली देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को काशी के गंगा घाटों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने सुबह दशाश्वमेध घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर गंगा स्नान किया और भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की।

पीएम मोदी ने दलाई लामा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बताया- प्रेम और करुणा के प्रतीक

IANS | July 6, 2025 9:59 AM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना की।

आषाढ़ी एकादशी की प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, भगवान विट्ठल से सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

IANS | July 6, 2025 9:08 AM

नई दिल्ली/मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पूरे देश में रविवार को आषाढ़ी एकादशी यानी देवशयनी एकादशी पर लोग भगवान विष्णु की भक्ति और उपासना में लीन हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

'मौसी जी' की जयंती : एक ऐसी महिला, जिसने नारी शक्ति को दी उड़ान

IANS | July 5, 2025 2:33 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ये कहानी है एक ऐसी महिला की, जिसने उस दौर में क्रांति की मशाल जलाई, जब समाज में महिलाएं सिर्फ घर की चारदीवारी तक सीमित थीं। लक्ष्मीबाई केलकर, जिन्हें प्यार से 'मौसी जी' कहा जाता है, ने अपने साहस, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम से भारतीय नारियों को आत्मनिर्भरता और सेवा का नया रास्ता दिखाया। वह एक विचारधारा थीं जो आज भी जीवित है।