त्योहारों में साइबर फ्रॉड से बचें: शॉपिंग और पेमेंट के समय रखें खास सावधानी
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। त्योहारों का मौसम आते ही बाजार से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक रौनक बढ़ जाती है। लोग कपड़े, गिफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेकोरेशन की खरीदारी करते हैं। ऑनलाइन ऑफर्स और भारी डिस्काउंट देखकर उपभोक्ता तेजी से ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और ऐप्स की ओर आकर्षित होते हैं। लेकिन इसी दौरान साइबर अपराधी भी सबसे ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। वे नकली वेबसाइट, फर्जी ऑफर और पेमेंट स्कैम के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं।