एनएचएआई ने हाइवे पर ऑटोमेटिक टोल कलेक्शन के लिए बैंकों से मांगे आवेदन
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भविष्य में राजमार्गों को फिजिकल टोल प्लाजा फ्री करने के उद्देश्य से नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से द्वारिका एक्सप्रेसवे के लिए बैंकों से देश के पहले मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) के लिए आवेदन मांगे गए हैं।