दूसरी तिमाही के नतीजों से पहले ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने बनाया नया ऑल-टाइम लो, 74 रुपये पर बंद

IANS | November 5, 2024 6:30 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में लगातार गिरावट जारी है। कंपनी का शेयर मंगलवार को 8.5 प्रतिशत गिरकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 74.18 पर बंद हुआ।

शाओमी इंडिया के मुरलीकृष्णन कंपनी में साल के अंत तक ही संभालेंगे अध्यक्ष पद

IANS | November 5, 2024 5:00 PM

बेंगलुरू, 5 नवंबर (आईएएनएस)। शाओमी इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि वर्तमान अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी. इस साल के अंत तक ही अपने पद पर कार्यरत रहेंगे। कंपनी ने जानकारी दी कि वे एकेडमिक रिसर्च को लेकर अपने पैशन के चलते कंपनी में इस साल के अंत तक ही काम करेंगे।

स्विगी आईपीओ का वैल्यूएशन अधिक, पैसे लगाने से पहले निवेशक जोखिम का रखें ध्यान : एंजेल वन

IANS | November 5, 2024 1:25 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन ने कहा है कि स्विगी की 11,327 करोड़ रुपये की प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में कई जोखिम और चुनौतियां हैं, जिन पर संभावित निवेशकों को विचार करना चाहिए।

ई-कॉमर्स साइट्स ने 1 लाख करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की, त्योहारी सीजन का मिला फायदा

IANS | November 5, 2024 11:03 AM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के छोटे शहरों और कस्बों में निजी खपत और मांग बढ़ने के साथ त्योहारी सीजन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए शानदार रहा। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियमाइजेशन के बढ़ते ट्रेंड के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने महीने भर चलने वाले त्योहारी सीजन में सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक दर्ज किया है।

एनएसई ने वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में कमाया 3,137 करोड़ रुपये का मुनाफा, 57 प्रतिशत की हुई बढ़त

IANS | November 4, 2024 6:43 PM

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने सोमवार को वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 57 प्रतिशत बढ़कर 3,137 करोड़ रुपये हो गया है।

अमेजन इंडिया पर अब तक के सर्वाधिक 140 करोड़ ग्राहक खरीदारी के लिए आए, 85 प्रतिशत गैर-मेट्रो शहरों से रहे

IANS | November 4, 2024 5:30 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अमेजन इंडिया को त्योहारी सेल के दौरान सबसे ज्यादा ग्राहक मिले। कंपनी ने ग्रामीण इलाकों में बढ़ती खपत का एक आदर्श उदाहरण देते हुए जानकारी दी कि, त्योहारी सेल के दौरान कंपनी को अब तक के सबसे ज्यादा 140 करोड़ ग्राहक मिले, जिनमें से 85 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहक गैर-मेट्रो शहरों से आए।

अक्टूबर में भारत में व्हाइट-कॉलर हायरिंग 10 प्रतिशत बढ़ी, फ्रेशर्स की नौकरियों में 6 प्रतिशत का उछाल

IANS | November 4, 2024 5:09 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बीते महीने भारत में व्हाइट-कॉलर हायरिंग एक्टिविटी में तेजी दर्ज हुई है। सोमवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में सालाना आधार पर व्हाइट-कॉलर हायरिंग एक्टिविटी में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। हायरिंग को लेकर तेल और गैस, फार्मा/बायोटेक, एफएमसीजी और आईटी जैसे सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज हुई।

निवा बूपा आईपीओ का प्राइस बैंड 70 से 74 रुपये प्रति शेयर तय, गुरुवार को खुलेगा पब्लिक इश्यू

IANS | November 4, 2024 4:02 PM

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की ओर से सोमवार को अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 70 रुपये से लेकर 74 रुपये प्रति शेयर तय किया गया।

वित्त वर्ष 24 में कैशफ्री पेमेंट्स का घाटा बढ़कर 135 करोड़ रुपये हुआ, आय 643 करोड़ रुपये रही

IANS | November 4, 2024 3:15 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। फिनटेक कंपनी कैशफ्री पेमेंट्स ने वित्त वर्ष 24 में 135 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है, वित्त वर्ष 23 में यह आंकड़ा 133 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की आय सालाना आधार 5 प्रतिशत बढ़कर 613.8 करोड़ रुपये से 642.7 करोड़ रुपये हो गई है।

वस्तुओं पर भारत का उपभोक्ता खर्च अगले पांच वर्षों में 7 प्रतिशत बढ़ जाएगा : रिपोर्ट

IANS | November 4, 2024 2:24 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। वस्तुओं पर भारत का उपभोक्ता खर्च तेजी से बढ़ रहा है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष उपभोक्ता वस्तुओं पर खर्च 1.29 ट्रिलियन डॉलर होगा और अगले पांच वर्षों में इसके 7.0 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।