भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने सप्ताह का समापन 4.5 प्रतिशत से अधिक की मजबूत रिकवरी के साथ किया

IANS | April 19, 2025 1:36 PM

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। शेयर बाजार के विशेषज्ञों ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू और वैश्विक कारकों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने सप्ताह का समापन 4.5 प्रतिशत से अधिक की मजबूत रिकवरी के साथ किया।

एविडेंस-बेस्ड पॉलिसी निर्माण और प्रभावी शासन को बढ़ावा देने के लिए 'डेटा यूजर्स' कॉन्फ्रेंस का आयोजन

IANS | April 19, 2025 1:20 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने शनिवार को एविडेंस-बेस्ड पॉलिसी निर्माण और प्रभावी शासन को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में इंदिरा गांधी विकास अनुसंधान संस्थान (आईजीआईडीआर) के साथ मिलकर 'डेटा यूजर्स' कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की घोषणा की।

वित्त वर्ष 2025 में भारत में सक्रिय कंपनियों की संख्या 1.62 लाख के पार

IANS | April 19, 2025 12:33 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों से जुड़ी सक्रिय कंपनियों की संख्या 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में 1,62,800 से अधिक दर्ज की गई है।

भारत से निर्यात बढ़ाने पर विचार कर रहा 'नथिंग': कार्ल पेई

IANS | April 19, 2025 12:02 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ और वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितता के बीच कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग भारत से अपने निर्यात को बढ़ाने की योजना बना रही है। इसकी जानकारी खुद सीईओ कार्ल पेई ने एक लाइव सेशन में दी।

वित्त वर्ष 2025 में भारत का फार्मा निर्यात 30 बिलियन डॉलर के पार, अमेरिका शीर्ष बाजार

IANS | April 19, 2025 11:38 AM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत का फार्मा निर्यात वित्त वर्ष 2025 में 30 बिलियन डॉलर को पार कर गया, जिसमें अमेरिका देश के फार्मा निर्यात का एक तिहाई से अधिक हिस्सा रखने वाला प्रमुख बाजार बना हुआ है। यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम ने 10 वर्षों में 25 लाख नौकरियां पैदा कीं: अश्विनी वैष्णव

IANS | April 19, 2025 11:05 AM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण उद्योग ने 11 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर पिछले 10 वर्षों में पांच गुना वृद्धि दर्ज करवाई है। साथ ही यह पूरा इकोसिस्टम 25 लाख नौकरियां पैदा करने में सक्षम रहा।

2,000 रुपए से ज्यादा के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर जीएसटी लगाने का कोई विचार नहीं: केंद्र सरकार

IANS | April 19, 2025 9:31 AM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि सरकार 2,000 रुपए से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छठे हफ्ते बढ़ा

IANS | April 18, 2025 7:10 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अप्रैल को समाप्त हुए हफ्ते में 1.57 बिलियन डॉलर बढ़कर 677.84 बिलियन डॉलर हो गया है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों में दी गई।

भारत में आईटी सेक्टर 2025 में पैदा करेगा 4.5 लाख से ज्यादा नई नौकरियां

IANS | April 18, 2025 5:52 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के आईटी सेक्टर में भर्तियों में 2025 की पहली छमाही में 7 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा, सेक्टर पूरे साल में 4 से 4.5 लाख नई नौकरियां पैदा कर सकता है। यह जानकारी इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने शुक्रवार को दी।

आईटी प्रमुख इंफोसिस वित्त वर्ष 2026 में 15,000-20,000 फ्रेश स्नातकों को नियुक्त करेगा

IANS | April 18, 2025 5:04 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। आईटी प्रमुख इंफोसिस ने हाल ही में घोषणा की है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 6,388 कर्मचारियों को जोड़ा है, जिससे कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या अब 3,23,578 हो गई है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 3,17,240 थी।