आईजीटी सॉल्यूशंस ने अमेजन वेब सर्विसेज के साथ की साझेदारी
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईजीटी सॉल्यूशंस ने कारोबार संचालन में क्रांति लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि भर्ती और खरीद प्रक्रियाओं को सरल बनाने के उद्देश्य से एडवांस जेनरेटिव एआई प्लेटॉर्म टेकबड डॉट एआई लॉन्च करने के लिए अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के साथ एक साझेदारी की है।