पीएलआई योजना में 1.76 लाख करोड़ रुपए का निवेश, मार्च 2025 तक 12 लाख से अधिक रोजगार हुए पैदा

IANS | June 26, 2025 1:39 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पीएलआई योजना 14 प्रमुख क्षेत्रों में कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है। उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना में 1.76 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जिससे मार्च 2025 तक 16.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का उत्पादन/बिक्री और 12 लाख से अधिक (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष) रोजगार सृजित हुए हैं।

फॉक्सकॉन की भारत में बड़े निवेश की तैयारी, सप्लाई चेन का करेगी विस्तार

IANS | June 26, 2025 1:09 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। ताइवानी दिग्गज कंपनी होन हाई प्रेसिजन इंडस्ट्री कंपनी लिमिटेड (फॉक्सकॉन) को ताइवान की सरकार से भारत और अमेरिका में 2.2 अरब डॉलर की राशि निवेश करने की मंजूरी मिल गई

वैश्विक अनिश्चितताएं बढ़ने के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत : आरबीआई

IANS | June 26, 2025 12:09 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। हाल ही में जारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मासिक आर्थिक बुलेटिन के अनुसार, मई 2025 के लिए वैश्विक अनिश्चितता के बीच अलग-अलग हाई-फ्रिक्वेंसी इंडीकेटर्स भारत में औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में मजबूत आर्थिक गतिविधि की ओर इशारा करते हैं।

ई-कॉमर्स 2030 तक भारत के 1 ट्रिलियन डॉलर के डिजिटल अवसर को देगा बढ़ावा : रिपोर्ट

IANS | June 26, 2025 11:20 AM

बेंगलुरु, 26 जून (आईएएनएस)। भारत का ऑनलाइन कॉमर्स सेक्टर 2020 में 30 बिलियन डॉलर के आधार से शुरू होकर दशक के अंत तक 2030 में 300 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो देश में 1 ट्रिलियन डॉलर के डिजिटल अवसर में महत्वपूर्ण योगदान होगा। यह जानकारी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई।

फिनटेक के साथ फास्टैग इकोसिस्टम का विस्तार करने का लक्ष्य : नितिन गडकरी

IANS | June 26, 2025 10:45 AM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि फास्टैग इकोसिस्टम में न केवल टोलिंग के लिए, बल्कि पूरे देश में निर्बाध डिजिटल यात्रा अनुभवों के आधार के रूप में अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ पर टिकी बाजार की निगाहें

IANS | June 26, 2025 9:51 AM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में खरीदारी देखी गई।

अदाणी टोटल गैस ने ग्राहकों को गुणवत्ता पूर्ण ईंधन की आपूर्ति के लिए जियो-बीपी के साथ की साझेदारी

IANS | June 25, 2025 6:53 PM

अहमदाबाद, 25 जून (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की गैस कंपनी अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) और जियो-बीपी ब्रांड के तहत फ्यूल स्टेशन का संचालन करने वाली कंपनी रिलायंस बीपी मोबिलिटी ने बुधवार को ग्राहकों को गुणवत्ता पूर्ण ईंधन की आपूर्ति के लिए साझेदारी की।

केंद्र ने गौतम बुद्ध नगर में 417 करोड़ रुपए के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी दी

IANS | June 25, 2025 5:41 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में 417 करोड़ रुपए के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी 2.0) की स्थापना को मंजूरी दे दी।

वित्त वर्ष 2026 की मजबूत शुरुआत, मोबाइल निर्यात अप्रैल-मई में 5.5 बिलियन डॉलर तक पहुंचा : अश्विनी वैष्णव

IANS | June 25, 2025 4:53 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि इस वित्त वर्ष भारत से मोबाइल निर्यात को लेकर शानदार शुरुआत हुई और मई में देश से मोबाइल निर्यात 3.09 बिलियन डॉलर से अधिक रहा।

आगरा में सीआईपी का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र स्थापित किया जाएगा : कैबिनेट

IANS | June 25, 2025 4:26 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (सीआईपी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (सीएसएआरसी) की स्थापना के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।