एनएसई का बड़ा फैसला, अब निफ्टी, बैंक निफ्टी समेत अन्य इंडेक्स की एक्सपायरी सोमवार को होगी
मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने मंगलवार को फ्यूचर एंड ऑप्शन (एफएंडओ) कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब निफ्टी, बैंक निफ्टी समेत सभी एनएसई इंडेक्सों की एक्सपायरी 'महीने के आखिरी सोमवार' को होगी।