जीरोधा का कारोबार 15 वर्षों में पहली बार घटा, ट्रेडिंग वॉल्यूम 30 प्रतिशत गिरा : नितिन कामत
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारी गिरावट होने के बाद जीरोधा के सीईओ और सह-संस्थापक नितिन कामत ने कहा कि 15 वर्षों में पहली बार उनके बिजनेस में गिरावट देखने को मिली है।