इंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 76 प्रतिशत बढ़ा
मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए। बैंक का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 75.6 प्रतिशत बढ़कर 1,111.04 करोड़ रुपए हो गया है।