जुलाई-सितंबर की अवधि में आईपीओ लिस्टिंग में भारत की 36 प्रतिशत रही वैश्विक हिस्सेदारी, अमेरिका से निकला आगे

IANS | October 29, 2024 12:31 PM

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत 2024 की तीसरी तिमाही में कुल लिस्टिंग में 36 प्रतिशत वैश्विक हिस्सेदारी के साथ बाजार पर हावी रहा। भारत 13 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अमेरिका से आगे निकल गया। मंगलवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सैमसंग रिकवरी की रणनीति पर कर रहा काम

IANS | October 29, 2024 11:46 AM

सोल, 29 अक्टूबर (आईएएनएस) । सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 2025 की शुरुआत में रिकवरी को बढ़ावा देने की नई रणनीति पर काम कर रहा है। कंपनी को तीसरी तिमाही में उम्मीद से कम आमदनी हुई। विश्लेषकों ने मंगलवार को कहा कि कंपनी चुनौतीपूर्ण बाजार माहौल से उबरने के प्रयास कर रही है।

कंपनियों के भ्रामक पर्यावरणीय दावों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र के मानदंडों की उद्योग जगत ने की सराहना

IANS | October 28, 2024 7:24 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को उपभोक्ता मामलों के विभाग के कंपनियों के 'ग्रीन वॉशिंग' या भ्रामक पर्यावरणीय दावों पर अंकुश लगाने के लिए नए दिशानिर्देशों की सराहना की।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को सेबी से मिली मंजूरी

IANS | October 28, 2024 7:19 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकारी पावर कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी को सोमवार को भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) से आईपीओ के जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई।

भारती एयरटेल का मुनाफा दूसरी तिमाही में 168 प्रतिशत बढ़ा, शाश्वत शर्मा होंगे कंपनी के नए सीईओ

IANS | October 28, 2024 7:13 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की शीर्ष टेलीकॉम कंपनी में शामिल भारती एयरटेल की ओर से सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए गए। जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 168 प्रतिशत बढ़कर 3,593 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष में समान अवधि में 1,341 करोड़ रुपये था।

देश का आईटी सेवा बाजार 14.5 अरब डॉलर का हुआ, डिजिटल परिवर्तन से मिला विकास को बढ़ावा

IANS | October 28, 2024 5:16 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईटी निवेश में धीमी रिकवरी के बावजूद देश का आईटी सेवा बाजार सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत बढ़कर 2023 में 14.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया। सोमवार को आई एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

2025 में वैश्विक चिप राजस्व 14 प्रतिशत बढ़कर 717 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

IANS | October 28, 2024 5:05 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक सेमीकंडक्टर राजस्व 2025 में 14 फीसदी बढ़कर 717 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो इस वर्ष 630 अरब डॉलर है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

10 में से 8 भारतीयों को पसंद आती हैं प्रीमियम कार, हाइब्रिड मॉडल चाहने वालों की संख्या 40 प्रतिशत बढ़ी

IANS | October 28, 2024 4:13 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस) । भारत में 10 में से 8 से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की तुलना में हाइब्रिड वाहनों को ज्यादा पसंद करते हैं। सोमवार को हुए एक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है कि भारतीय ग्राहक प्रीमियम मॉडल को ज्यादा पसंद करते हैं।

2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए भारत को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गुणवत्तापूर्ण नौकरियाें की जरूरत

IANS | October 28, 2024 1:28 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस) । भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर अग्रसर है। देश के 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को लेकर बेहतर आय वितरण के लिए पहले से अधिक औपचारिक और क्वालिटी नौकरियों की जरूरत होगी। हाल ही में आई एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

त्योहारी सीजन में नौकरियों की संख्या में 20 फीसदी की उछाल, टियर 2 और 3 शहरों में बढ़ी मांग

IANS | October 28, 2024 11:34 AM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस) । देश में इस त्योहारी सीजन में 2.16 लाख से अधिक जॉब पोस्टिंग हुई, जो पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी अधिक है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।