स्किल इंडिया मिशन के तहत 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षण दिया गया : जयंत चौधरी
नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस) केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि देश में छह करोड़ से ज्यादा लोगों को स्किल इंडिया मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया गया है।