एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेक्सास स्थित ऑटोमोटिव कंपनी टेस्ला ने तीसरी तिमाही (क्यू3) के नतीजों में मुनाफे में भारी गिरावट दर्ज की है। इस दौरान, कंपनी का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 44 प्रतिशत घटकर 78.7 करोड़ डॉलर (787 मिलियन डॉलर) रह गया, जबकि कंपनी का राजस्व लगभग स्थिर रहते हुए 28 अरब डॉलर दर्ज किया गया।