लिस्टिंग के बाद उच्चतम स्तर से 35 प्रतिशत टूटा स्पेसएक्स का शेयर, आज आएंगे तिमाही नतीजे

IANS | October 20, 2026 3:35 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। एलन मस्क समर्थित स्पेसएक्स मंगलवार को अपने तीसरी तिमाही (क्यू3) के नतीजे जारी करने जा रही है। इस बीच, कंपनी के शेयर अपने लिस्टिंग के बाद बने उच्चतम स्तर से करीब 35 प्रतिशत नीचे आ चुके हैं, ऐसे में निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि नतीजे कारोबार की वास्तविक स्थिति के बारे में क्या संकेत देते हैं।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत: वरिष्ठ अधिकारी

IANS | October 20, 2026 3:06 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि भारत इस बात का एक प्रभावशाली उदाहरण है कि कैसे मजबूत व्यापक आर्थिक आधार वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूती और निरंतर विकास प्रदान कर सकता है।

दशहरा पर सोने-चांदी में मजबूती, एक साल में गोल्ड ने 25 प्रतिशत तो सिल्वर ने 45 प्रतिशत का दिया रिटर्न

IANS | October 20, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। दशहरा के अवसर पर आज घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार बंद है, लेकिन निवेशकों और खरीदारों की नजर सोने-चांदी की कीमतों पर बनी हुई है। हाल के उतार-चढ़ाव के बावजूद सोना मजबूत स्तरों पर कारोबार कर रहा है और सोने का भाव 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर बना हुआ है। वहीं चांदी की कीमतें 2.10 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के करीब बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, ऊंची महंगाई और ब्याज दरों को लेकर जारी चर्चाओं के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बनी हुई है।

पीयूष गोयल ने सीबकथॉर्न को बताया 'लद्दाख का सोना', कहा- इसमें स्थानीय लोगों को सशक्त बनाने की क्षमता

IANS | October 20, 2026 1:43 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को लद्दाख के जीआई टैग के वाले सीबकथॉर्न फल को पोषक तत्वों का खजाना बताया और कहा कि इसमें स्थानीय लोगों की आजीविका को सशक्त बनाने और वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की क्षमता है।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से सभी निर्यात को मिली ड्यूटी-फ्री पहुंच, व्यापार और निवेश संबंधों को मिलेगी नई गति: पीयूष गोयल

IANS | October 20, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के लिए अवसरों के एक नए अध्याय की शुरुआत है। समझौते के लागू होने के साथ ही न्यूजीलैंड में जाने वाले सभी भारतीय निर्यात को शुल्क-मुक्त (ड्यूटी-फ्री) पहुंच मिल गई है, जिससे व्यापार और निवेश संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

डॉ. प्रीति अदाणी ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं, सामूहिक कल्याण और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का किया आह्वान

IANS | October 20, 2026 11:29 AM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। विजयादशमी के अवसर पर डॉ. प्रीति अदाणी, जो एक विश्वविद्यालय की चांसलर और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं, ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सामूहिक कल्याण, समृद्धि और सद्भाव के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

पश्चिम एशिया तनाव से कच्चे तेल में फिर उबाल, ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर के करीब; 5 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा

IANS | October 20, 2026 11:05 AM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक जोखिमों और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 110.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जिसमें 0.48 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो लगभग पांच महीने का उच्च स्तर माना जा रहा है। वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 99 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, जो 0.46 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता है।

बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

IANS | October 20, 2026 10:41 AM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट बर्ड स्ट्राइक की चपेट में आ गई। हालांकि विमान ने सुरक्षित रूप से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग की और उसमें सवार सभी 148 यात्री सुरक्षित हैं।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए लागू: किसानों की सुरक्षा के साथ एमएसएमई को वैश्विक बाजारों तक बड़ी पहुंच

IANS | October 20, 2026 10:05 AM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है। यह समझौता भारतीय एमएसएमई, किसानों और श्रम-प्रधान क्षेत्रों को न्यूजीलैंड के बाजार में व्यापक पहुंच प्रदान करेगा। साथ ही भारतीय निर्यात को 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त बाजार पहुंच मिलेगी, जबकि डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह संरक्षण दिया गया है।

न्यूजीलैंड के निर्माण क्षेत्र में अब इस्तेमाल होंगी ‘मेड इन इंडिया’ जेसीबी मशीन : पीयूष गोयल

IANS | October 19, 2026 7:58 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू होने के साथ ही न्यूजीलैंड अब ‘मेड इन इंडिया’ जेसीबी मशीन से निर्माण कार्य करेगा।