ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए नॉन-टैरिफ बाधाओं को हटाना और आसान पेमेंट सिस्टम जरूरी: ईईपीसी इंडिया

IANS | September 13, 2026 1:56 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। देश की इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने वाली मुख्य संस्था ईईपीसी इंडिया ने ब्रिक्स देशों के बीच गैर-शुल्क बाधाओं (नॉन-टैरिफ बैरियर्स) को खत्म करने और आसान पेमेंट सिस्टम बनाने की मांग की है। उसने कहा है कि ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार को नई गति देने के लिए नॉन-टैरिफ बैरियर्स को समाप्त करना और स्थानीय मुद्राओं में आसान पेमेंट सिस्टम विकसित करना बेहद आवश्यक है।

मध्य पूर्व में तनाव असर! एफपीआई ने सितंबर में अब तक 14,474 करोड़ रुपए की बिकवाली की

IANS | September 13, 2026 11:21 AM

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की ओर से इस महीने अब तक (1-12 सितंबर तक) 14,474 करोड़ रुपए इक्विटी मार्केट से निकाले गए हैं। इससे पहले जुलाई और अगस्त में सकारात्मक इनफ्लो दर्ज किया गया था।

एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते नीलगिरी ऑयल और एक्वाग्री प्रोसेसिंग को उत्पाद वापस लेने का निर्देश

IANS | September 12, 2026 9:53 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शनिवार को खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने के बाद नीलगिरी ऑयल एंड एलाइड इंडस्ट्रीज और एक्वाग्री प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड को अपने-अपने उत्पादों को तत्काल बाजार से वापस लेने का निर्देश दिया है। नियामक ने कहा कि प्रयोगशाला जांच में दोनों उत्पाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए और इन्हें असुरक्षित घोषित किया गया है।

आरबीआई ने खारिज की टाटा संस की सीआईसी पंजीकरण रद्द करने की अर्जी; लिस्टिंग की शर्त बरकरार: रिपोर्ट

IANS | September 12, 2026 9:42 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (सीआईसी) के रूप में पंजीकरण समाप्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले के बाद कंपनी पर शेयर बाजार में सूचीबद्ध (लिस्टेड) होने से संबंधित नियामकीय आवश्यकताएं लागू रहने की संभावना है।

ब्रिक्स देशों की आर्थिक ताकत वैश्विक विकास को दे रही नई दिशा, 1 ट्रिलियन डॉलर निवेश और निष्पक्ष वैश्विक व्यापार पर जोर: एक्सपर्ट्स

IANS | September 12, 2026 9:14 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को वैश्विक अर्थव्यवस्था, निवेश, व्यापार और बहुपक्षीय सहयोग को लेकर विभिन्न विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने कहा कि ब्रिक्स देशों की आर्थिक क्षमता और बढ़ती वैश्विक भूमिका आने वाले वर्षों में विश्व आर्थिक व्यवस्था को नई दिशा दे सकती है। साथ ही, उन्होंने निष्पक्ष वैश्विक व्यापार, विकासशील देशों में निवेश और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जू जियायी ने भारत-एआईआईबी साझेदारी को और मजबूत करने पर की चर्चा

IANS | September 12, 2026 7:21 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की अध्यक्ष जू जियायी के साथ बैठक कर भारत और एआईआईबी के बीच सहयोग को और गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की। बैठक में भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन कनेक्टिविटी प्राथमिकताओं को समर्थन देने, स्थानीय मुद्रा में वित्तपोषण बढ़ाने, निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा एआईआईबी की वैश्विक उपस्थिति मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

एआई और डिजिटल नवाचार में भारत तेजी से वैश्विक एआई केंद्र के रूप में उभर रहा है: एक्सपर्ट्स

IANS | September 12, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को देश-दुनिया से आए विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डिजिटल नवाचार में भारत तेजी से वैश्विक एआई केंद्र के रूप में उभर रहा है और अन्य देशों के बीच तकनीकी साझेदारी की संभावनाएं काफी व्यापक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का डिजिटल भुगतान मॉडल आज पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है।

स्टील स्लैग से बनी सड़कों के निर्माण में 40 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है और इनकी मजबूती चार गुना अधिक होती है: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | September 12, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। ​केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ​डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि स्टील स्लैग रोड तकनीक से सड़क निर्माण लागत में लगभग 40 प्रतिशत की कमी आ सकती है, जबकि यह पारंपरिक सड़कों की तुलना में चार गुना अधिक मजबूत होती है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह बात "प्रसंस्कृत स्टील स्लैग एग्रीगेट्स से निर्मित विश्व की सबसे लंबी सड़क" के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान किए जाने के अवसर पर कही।

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

IANS | September 12, 2026 3:58 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (एआईडीए) द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत ने एथेनॉल सप्लाई ईयर (ईएसवाई) 2025-26 के तहत अगस्त 2026 के अंत तक 895 करोड़ लीटर एथेनॉल की आपूर्ति की है, जिसमें अनाज-आधारित फीडस्टॉक का हिस्सा कुल आपूर्ति का लगभग 70 प्रतिशत है।

भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

IANS | September 12, 2026 3:10 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने व्यापक रणनीतिक साझेदारी (कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप) संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। यह सहमति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई बैठक में बनी।